Friday, July 10, 2026
BREAKING
वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला गौरव खन्ना को नहीं जानते हैं राम कपूर, कहा- कभी नहीं देखा, लोग बोले- जलन दिख रही है जावेद जाफरी का दावा इस वजह से नहीं बन पाए A लिस्ट स्टार, बोले- सलमान खान के साथ भी ऐसा हुआ गोविंदा गोली लेकर पहुंचे पत्नी सुनीता आहूजा से लॉक अप 2 में मिलने, बोले- मार ले अब मुझे

खेल

Ind vs SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, दक्षिण अफ्रीका 247/6, कुलदीप ने झटके 3 विकेट

22 नवंबर, 2025 08:05 PM

गुवाहाटी। कुलदीप यादव (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के 247 के स्कोर पर छह विकेट झटककर भारत की मैच में वापसी करा दी। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए एडन मारक्रम और रायन रिकलटन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने 27वें ओवर में एडन मारक्रम को आउटकर दिलाई। मारक्रम ने 81 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाये। चायकाल से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह ने उन्हें बोल्ड आउट किया। इस टेस्ट मैच में चायकाल, लंच से पहले लिया गया है।

चायकाल के बाद पहले ही ओवर में कुलदीप यादव ने रायन रिकलटन को आउटकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। रायन रिकलटन ने 82 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 35 रन बनाए। भोजनकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 156 रन बना लिये थे। टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। भोजनकाल के बाद 58वें ओवर मे रवींद्र जडेजा ने टेम्बा बावुमा को यशस्वी जयसवाल के हाथों कैच आउट करा भारत को तीसरी सफलता दिलाई। टेम्बा बावुमा ने 92 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 41 रन बनाये। इसके बाद अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे ट्रिस्टन स्टब्स को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बना लिया।

ट्रिस्टन स्टब्स ने 112 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रनों की पारी खेली। वियान मुल्डर 13 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने। खराब रौशनी के कारण दिन का खेल निर्धारित समय से पहले समाप्त होने के समय दक्षिण अफ्रीका ने 81.5 ओवर में छह विकेट पर 247 रन बना लिए हैं और सेनुरन मुथुसामी (नाबाद 25) और काइल वेरेन (नाबाद एक) क्रीज पर मौजूद थे। दिन का अखिरी विकेट मोहम्मद सिराज ने टोनी डीजॉर्जी को आउटकर हासिल किया। टोनी डीजॉर्जी ने 59 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 28 रन बनाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह