Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

खेल

IND vs NZ 2nd Test: यह हैं भारत की हार के 5 बड़े कारण, अब WTC पर भी संकट!

27 अक्टूबर, 2024 05:16 PM

बंगलुरु टेस्ट के बाद भारत ने पुणे टेस्ट भी हाथ से गवां दिया है। पुणे टेस्ट में टीम इंडिया कहीं पर भी न्यूजीलैंड पर भारी पड़ती नहीं दिखी। इसी हार के साथ अब सवाल यह उठने लगे हैं कि क्या भारत वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर पाएगा। हालांकि इसके लिए उसे अभी छह मैच भी खेलने हैं और वल्र्ड टेस्ट चैंपियनिशिप में जाने के लिए उसे इन छह मैचों में से चार जीतने ही पड़ेंगे। खैर यह तो आगे की बात है, लेकिन भारत ने पुणे टेस्ट में ऐसी कई गलतियां की जिसकी वजह से उसे हार का सामना करना पड़ा।

दिग्गजों की परफॉर्मेंस

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों की खराब परफॉर्मेंस का क्रम पुणे टेस्ट में भी जारी रहा। कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में भी बेबस दिखे। उनका बल्ला चला ही नहीं, जिसके चलते भारत को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल पाई। इसी तरह चेज मास्टर विराट कोहली भी लगातार स्पिन के आगे जूझते नजर आए। टीम को भरोसा था कि विराट इस मैच में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाएंगे, लेकिन वह दूसरी पारी में भी मामूली स्कोर पर सैंटनर को विकेट दे बैठे।

पेसर अटैक

पुणे टेस्ट में भारत का पेसर अटैक कुछ खास नहीं कर पाया। हालांकि पिच पर स्पिनरों को कामयाबी मिल रही थी। भारत व न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और जबरदस्त सफलता हासिल की। दूसरी ओर भारतीय तेज गेंदबाजी पुणे में कामयाब नहीं हो सकी। अगर पेसर अटैक शुरूआत में दो तीन विकेट निकाल देता, तो तस्वीर कुछ और होती।

टीम में परिवर्तन

पुणे में टीम में तीन बदलाव हुए। केएल राहुल के स्थान पर शुभमन गिल को मौका दिया गया, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं सके। इसके अलावा मोहम्मद सिराज के स्थान पर आकाशदीप को खिलाया गया, लेकिन वह भी उम्मीदों पर खरा उतर नहीं सके। चूंकी मैदान में स्पिनरों को फायदा मिल रहा था, जिस कारण पेसर अटैक को ज्यादा मौका नहीं दिया गया।

बैटिंग ऑर्डर बदलना

पुणे टेस्ट में बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव देखने को मिला। सरफराज खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर को भेजा गया। हालांकि सुंदर ने अच्छे शॉट खेेले, लेकिन वह न्यूजीलैंड के स्पिनरों पर दबाव बनाने में कामयाब नहीं हो सके। सरफराज एक अच्छे बल्लेबाज हैं और बंगलुरु में उन्होंने शतक भी जड़ा था, लेकिन पुणे में वह दोनों परियों में उस लय को पकड़ नहीं पाए।

जल्दबाजी पड़ी भारी

पुणे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों को जल्दबाजी भारी पड़ी। टारगेट 359 का था और भारत के पास इसे पाने के लिए अढ़ाई दिन थे, लेकिन भारतीय बैटर्ज ने जल्दबाजी की। यशस्वी जायसवाल को छोडक़र कोई भी बैटर्ज क्रीज पर टिक नहीं पाया। अगर बैटर्ज क्रीज पर ज्यादा समय बिताते, तो मैच का नतीजा कुछ और होता। ऊपर से ऋषभ पंत बिना खाता खोले रनआउट हो गए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल