Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

खेल

Ind vs Nz 1st Test: न्यूजीलैंड को 36 साल बाद मिली भारत में जीत, 8 विकेट से जीता बेंगलुरु टेस्ट

20 अक्टूबर, 2024 04:10 PM

बेंगलुरु। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने 36 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत की धरती पर जीत का सवाद चखा है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने साल 1988 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम आखिरी बार भारत में कोई टेस्ट मैच जीता था। लेकिन अब 36 साल बाद बेंगलुरु में न्यूजीलैंड को जीत नसीब हुई है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। बता दें कि भारत की टीम ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 107 रन का आसान से लक्ष्य रखा था, जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड टीम के लिए जीत के हीरो रचिन रवींद्र रहे। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड को 12 अंक हासिल हुए हैं और वह डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में छठे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

आज सुबह के सत्र में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के टॉम लेथम (0) और उसके बाद डेवन कॉन्वे (17) को आउट मैच में वापसी की उम्मीद जगाई थी। लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए विल यंग और रचिन रविंद्र ने धैर्यपूर्ण बल्लेजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। विल यंग (नाबाद 48) और रचिन रविंद्र (39) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 27.4 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए।

इससे पहले सरफराज खान और ऋषभ पंत के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी में 462 रन बनाकर शानदार वापसी की। सरफराज ने परिपक्वता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए शानदार (150) रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने विस्फोटक (99) रन बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया मगर वह शतक से चूक गए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 150 रनों की साझेदारी हुई थी। भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाये थे। भारत की पहली पारी मात्र 46 रन पर सिमट गयी थी। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में रचिन रविंद्र (134), डेवन कॉन्वे (91) और टिम साउदी (65) की शानदार पारियों के दम पर 402 रन का स्कोर खड़ाकर 356 रनों की बढ़त बना ली थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला टेस्ट मैच पुणे में 24 अक्टूबर से शुरु होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल