Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

खेल

IND vs ENG : अभिषेक की पारी देख पिता गद्दगद्द, बोले- समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद

03 फ़रवरी, 2025 06:23 PM

वानखेड़े स्टेडियम में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी देखकर उनके पिता और कोच राजकुमार शर्मा बेहद खुश नजर आए। टीम इंडिया ने उक्त मुकाबले में टी20 की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। राजकुमार ने बेटे की पारी टेलीविजन पर देखी जबकि बल्लेबाज की मां और बहन रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में उपस्थित थीं। अभिषेक ने 54 गेंदों पर 135 रन बनाए, जो पुरुषों की टी20ई में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उनसे पहले साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने 126* रन बनाए थे। 24 वर्षीय अभिषेक की 135 रन की पारी भी टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2013 में एरोन फिंच ने 156 रन बनाए थे।

राजकुमार ने कहा कि अभिषेक को लाइव बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए मेरी बेटी और पत्नी वहां (मुंबई में) थीं। मैंने इसे टीवी पर देखा। यह वास्तव में हमारे लिए गर्व का क्षण था। मैं अपनी खुशी व्यक्त नहीं कर सकता, उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। राजकुमार भी पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी हैं। बहरहाल, अभिषेक ने 228.57 की स्ट्राइक-रेट से 7 चौके और 13 छक्के लगाए, जिससे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 247/9 का स्कोर बनाया, जो पुरुषों की टी20ई में इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने मैच में 150 रन से जीत हासिल की।

यही नहीं, अभिषेक द्वारा अपनी पारी के दौरान 13 छक्के लगाए गए जोकि पुरुषों की टी20ई में एक पारी में भारत के लिए सबसे अधिक हैं। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे जबकि संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी ऐसा किया था। अभिषेक रोहित शर्मा के सबसे तेज भारतीय टी-20 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। अभिषेक ने अपना शतक पूरा करने के लिए 37 गेंदें लीं, जबकि रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदें लीं। थीं। अभिषेक द्वारा बनाया गया 37 गेंदों का शतक पुरुषों की टी20ई में आठवां सबसे तेज शतक है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल