Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

IND vs ENG 3rd T20i : इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, सॉल्ट लौटे पवेलियन

28 जनवरी, 2025 07:24 PM

टीम इंडिया राजकोट के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए तैयार है। यह वही मैदान है जहां कुछ दिन पहले भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 370 और 435 रन बनाए गए थे। भारत भी यहां अपने आखिरी मुकाबले में 200 से ज्यादा रन बना चुका है। इंग्लैंड प्लेइंग 11 घोषित कर चुका है। अगर भारतीय टीम ने यह मैच जीत लिया तो वह सीरीज भी जीत जाएगी। बहरहाल, सूर्यकुमार ने टॉस जीतने के बाद एक बार फिर से पहले गेंदबाजी चुनी है।


इंग्लैंड

शमी की टीम में वापसी हुई। उन्होंने पहला ओवर फेंका। फिल सॉल्ट ने दूसरे ही गेंद पर चौका जड़ा। लेकिन हार्दिक पांड्या की अगली ओवर में तेजतर्रार शॉट लगाने के चक्कर में अभिषेक के हाथों लपके गए। उन्होंने 5 रन बनाए।


टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छा और मजबूत लग रहा है। नहीं लगता कि यह बाद में बदलेगा। राजकोट हमेशा एक अच्छा ट्रैक रहा है, निश्चित रूप से यह स्पोर्टिंग ट्रैक होगा। हम क्रिकेट का एक अलग ब्रांड खेलना चाहते थे लेकिन साथ ही आपको स्थिति को समझने की जरूरत है और उन्होंने (तिलक ने) टीम को संकट से बाहर निकाला। हम इसे यहां से 3 गेम की श्रृंखला के रूप में देखेंगे, लड़के उत्साहित हैं। अर्शदीप आराम कर रहे हैं, शमी अंदर आए।

इन 8 प्लेयरों पर रहेंगी सबकी नजरें
संजू सैमसन : 10 मैच • 397 रन • 44.11 औसत • 184.65 एसआर
तिलक वर्मा : 6 मैच • 371 रन • 185.5 औसत • 175 एसआर
जोस बटलर : 8 मैच • 261 रन • 37.29 औसत • 160.12 एसआर
फिल साल्ट : 10 मैच • 230 रन • 28.75 औसत • 156.46 एसआर
वरुण चक्रवर्ती : 9 मैच • 22 विकेट • 7.56 ईकोन • 9.81 एसआर
अर्शदीप सिंह : 8 मैच • 15 विकेट • 7.63 इकोन • 11.53 एसआर
साकिब महमूद : 6 मैच • 11 विकेट • 7.29 ईकोन • 11.45 एसआर
आदिल रशीद : 7 मैच • 9 विकेट • 7.23 ईकोन • 17.33 एसआर

 

पिच से क्या उम्मीद करें
यहां खेले गए पांच टी-20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 189 है। पिछली बार भारत ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैदान पर 5 विकेट पर 228 रन बनाए थे। नवंबर-दिसंबर में यहां आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैचों में भी 170 से अधिक का स्कोर बना था। पिच पर ज्यादा घास नहीं होती जिससे बल्लेबाजों को मदद मिलती है। एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। राजकोट में खेले गए टी20 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों की सफलता दर बेहतर रही है।


वेदर रिपोर्ट
28 जनवरी को राजकोट में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक गिर जाएगा।


हेड टू हेड
कुल मैच : 27
भारत की जीत : 16
इंग्लैंड की जीत : 11
कोई परिणाम नहीं : 0


क्या आप जानते हैं?
- अब तक कम से कम पांच टी20 मैचों की मेजबानी करने वाले 12 भारतीय स्थानों में से केवल वानखेड़े (9.34) और मोहाली (9.03) का रन-रेट राजकोट (8.91) से बेहतर रहा है।
- हैरी ब्रूक लेग स्पिनरों की गुगली का सामना करते हुए 35 गेंदों में 6 बार आउट हुए हैं।
- 2024 से टी20 में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ इंग्लैंड: 11 ओवर में 6/58 (प्रोविडेंस, 2024), 12 ओवर में 5/67 (कोलकाता, 2025), 14 ओवर में 6/118 (चेन्नई, 2025)

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (संभावित) : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड : बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट