Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

IND vs ENG 3rd ODI : गिल का शतक, कोहली-अय्यर के अर्धशतक, इंग्लैंड को मिला 357 रन का लक्ष्य

12 फ़रवरी, 2025 06:25 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही तीन मैचों की श्रृंखला का तीसरा और अंतिम वनडे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इंग्लैंड टीम में एक बदलाव करते हुए टॉम बैंटन को रखा गया है। भारतीय टीम में तीन बदलाव देखने को मिले हैं जिसमें वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को टीम में जगह दी गई है। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है जबकि दुर्भाग्य से वरुण की पिंडली में दर्द है।

भारत ने गिल के शतक और कोहली तथा अय्यर के अर्धशतकों की बदौलत सभी 10 विकेट गंवाकर इंग्लैंड को 357 रन का लक्ष्य दिया है। आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए जिसमें गिल, कोहली, अय्यर के महत्वपूर्व विकेट भी शामिल थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही। दूसरे वनडे में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा (1) एक बार फिर झुझते हुए नजर आए। हालांकि कोहली और शुभमन गिल ने शानदार साझेदारी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। कोहली 55 गेंदों पर 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आदिल राशिद की स्पिन पर विकेटकीपर फिल सॉल्ट के हाथों कैच आउट हुए। राशिद ने 11वीं बार कोहली को आउट किया। हालांकि राशिद यही नहीं रूके। इसके बाद उन्होंने गिल ( (102 गेंदों पर 112 रन, 14 चौके और 3 छक्के) ) को भी बोल्ड किया और श्रेयस अय्यर (64 गेंदों पर 78 रन, 8 चौके और 2 छक्के) को साल्ट के हाथों कैच आउट करवाया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को भी क्लीन बोल्ड किया और अपना चौथा विकेट झटका। पांड्या ने 9 गेंदों पर 17 रन बनाए जिसमें 2 छक्के शामिल थे।

भारत ने क्रमशः 6 और 9 फरवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम और कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले दो मैच जीतकर द्विपक्षीय श्रृंखला पहले ही जीत ली है। अब अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर से बल्ले और गेंद से बड़ा प्रदर्शन करना चाहेंगे। कोशिश रहेगी कि यहां इंग्लैंड को 50 ओवर की सीरीज में व्हाइटवॉश किया जाए। टीम इंडिया ने इसी मैदान पर साल 2023 में खेला गया अपना आखिरी वनडे 6 विकेट से गंवाया था। यह वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला था।

पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद में पहली पारी का औसत 240 है। स्टेडियम बड़ा है। लंबी बाऊंड्रीज बल्लेबाजों की योजनाओं को प्रभावित करेंगी और गेंदबाजी पक्ष को मदद करेंगी। 2017 के बाद से 8 वनडे मैचों में से 5 में टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। 2023 विश्व कप के 5 मैचों में पहली पारी में स्पिनरों को अधिक मदद मिली है।

मौसम रिपोर्ट
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि शाम को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक गिर सकता है। आर्द्रता का स्तर लगभग 38 फीसदी रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर मौसम का पूर्वानुमान पूर्ण और निर्बाध क्रिकेट मैच के लिए आशाजनक लग रहा है।

प्लेइंग 11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह

इंग्लैंड : फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट