Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

खेल

IND vs ENG 1st ODI : बटलर-बेथेल के अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को 248 रन पर किया ढेर

06 फ़रवरी, 2025 05:51 PM

वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 47.3 ओवर में 248 रन ढेर कर दिया। जोस बटलर और जैकब बेथेल के अर्धशतकों की बदौलत इस स्कोर तक पहुंच सका। अब भारत के सामने जीत के लिए 249 रन का लक्ष्य है। बटलर और बेथेल के अलावा फिल सॉल्ट (43) ने तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली। भारत की तरफ से हर्षित राणा और रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किए।

टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम करने के बाद अब भारत नागपुर में जीत से वनडे श्रृंख्ला की शुरूआत करना चाहेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विराट कोहली घुटने की समस्या के कारण पहला वनडे नहीं खेलेंगे। इसी के साथ ही ऋषभ पंत को भी बाहर रखा गया है और उनकी जगह विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल को मौका मिला है।

इंग्लैंड ने पहला विकेट फिल साल्ट का गंवाया जो 43 रन पर श्रेयर अय्यर और केएल राहुल की बदौलत रन आउट हुए। बेन डकेट और हैरी ब्रूक को हर्षित राणा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। डकेट ने 29 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली जबकि ब्रूक खाता खोलने में नाकाम रहे। जो रूट 19 रन पर जडेजा का शिकार बने और एलबीडब्ल्यू हुए। बटलर 52 रन की शानदार पारी खेलकर अक्षर की गेंद पर पांड्या के हाथों कैच आउट हुए। हर्षित ने अपना तीसरा विकेट लियाम लिविंगस्टोन का लिया जो 5 रन पर अभी मैदान पर पैर जमाने की कोशिश में थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहला विकेट लेते हुए ब्रायडन कार्से को 10 रन पर बोल्ड किया।

पिच रिपोर्ट
वीसीए स्टेडियम की पिच नई है। पिच में उछाल अच्छा रहेगा और 280-300 रन का स्कोर बनने की उम्मीद है। लाल मिट्टी की वजह से स्पिनरों को मदद मिलेगी। भारत वरुण के साथ एक स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाने का मन बना सकता है।

मौसम
दोपहर में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा और तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि जैसे-जैसे दिन ढलेगा, मौसम सुहाना होता जाएगा। ओस की कोई खास भूमिका नहीं होगी।

नागपुर में भारत का रिकॉर्ड
5 मार्च 2019 : ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराया
1 अक्टूबर, 2017 : ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया
30 अक्टूबर 2013 : ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
12 मार्च, 2011 : दक्षिण अफ़्रीका से 3 विकेट से हारे
18 दिसंबर 2009 : श्रीलंका से 3 विकेट से हारे
28 अक्टूबर 2009 : ऑस्ट्रेलिया से 99 रन से जीते

प्लेइंग 11
इंग्लैंड : फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल