Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

खेल

IND Vs BAN : भारत ने बंगलादेश को हराया, इतने रनो से दी मात

10 अक्टूबर, 2024 10:21 AM

नई दिल्ली : नीतिश कुमार रेड्डी (74 रन/ दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और रिंकू सिंह (53) के आतिशी अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने बुधवार को बंगलादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 86 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजये बढ़त बना ली है। भारत ने नौ विकेट पर 221 रनों का विशाल स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में परवेज हुसैन इमॉन (16) का विकेट गंवा दिया। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान नजमुल शान्तो (11) को भी पवेलियन भेज दिया। लिटन कुमार दास (14) को वरूण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया। मो. तौहीद हृदोय (दो), मेहदी हसन मिराज (16), जाकेर अली (एक) और रिशाद हुसैन (नौ) रन बनाकर आउट हुये।

नितीश कुमार रेड्डी ने तनजीम हसन साकिब (8) को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। इसके बाद 20वें ओवर में नितीश ने महमुदउल्लाह (41) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बंगलादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी और 86 रन से मुकाबला हार गई। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और नितीश कुमार रेड्डी को दो-दो विकेट लिये। अर्शदीप सिंह,वॉशिंगटन सुंदर,अभिषेक शर्मा, मयंक यादव और रियान पराग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले बंगलादेश ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (10) रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 17 रन था। संजू को तसकीन ने शांतो के हाथों कैच आउट कराया। अभी टीम के खाते में आठ रन और जुड़े थे कि दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (15) को तनजीम ने बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दे दिया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और नीतिश कुमार ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन जल्द ही मुस्तफिजुर ने सूर्यकुमार को (08) के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। चौथे विकेट के लिए नीतीश कुमार ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर टीम के स्कोर के 149 रनों तक पहुंचाया। इस दौरान नीतिश ने अपनी (74) रनों की पारी में चार चौके एवं सात छक्के लगाए।

उनका साथ दे रहे रिंकू सिंह ने भी अपनी अर्द्वशतकीय पारी (53) में पांच चौके एवं तीन छक्के लगाए। नीतिश कुमार को मस्तफिजुर ने मिराज के हाथों कैच आउट कराया जबकि रिंकू सिंह का विकेट तसकीन को मिला। बाद में हार्दिक पांडया ने दो चौकों एवं दो छक्कों की सहायता से 32 रन ठोके दिए। रियान पराग ने 15 रन तथा अर्शदीप ने सात रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर शून्य पर तथा मयंक यादव एक रन पर नाबाद रहे। बंगलादेश की तरफ रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जबकि तसकीन अहमद , तनजीम हसन साकिब , मुस्तफिजुर रहमान को दो-दो विकेट मिले।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल