Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

IND vs BAN 2nd Test : बारिश प्रभावित मैच में पहले दिन आकाश दीप और अश्विन ने किया प्रभावित

27 सितंबर, 2024 05:42 PM

कानपुर : तेज गेंदबाज आकाश दीप (34 रन पर दो विकेट) अपनी शुरुआती स्पैल में प्रभावी रहे तो वही ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो को चलता कर बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को भारत को मजबूत स्थिति में रखा। मौसम के पूर्वानुमान से पहले से ही बारिश की संभावना थी और शुरुआती दिन सिर्फ 35 ओवर को खेल संभव हो सका। 

दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिए थे। इस समय मुशफिकुर रहीम (छह) और मोमिनुल हक (40) क्रीज पर मौजूद थे। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने इस दौरान अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन अश्विन की गेंद पढ़ने में नाकाम रहे और 31 रन बनाकर पगबाधा हो गए। बीती रात बारिश होने के कारण आउटफील्ड गीली हो गई थी जिससे दिन का खेल एक घंटे की देर से शुरू हुआ था। भारत ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया जिससे स्थानीय स्पिनर कुलदीप यादव को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ा। 

बादल की आंखमिचौली के बीच तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया। आकाशदीप वामहस्त बल्लेबाजों के लिए ‘राउंड द विकेट' गेंदबाजी करते हुए गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने में सफल रहे। उनकी सटीक लाइन लेंथ से सामंजस्य बैठाने में बांग्लादेश के बल्लेबाजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवरों से ही बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों जाकिर हसन (शून्य) और शदमन इस्लाम (24) को परेशान किया। 

हसन ने अतिरक्षात्मक रवैया अपनाया तो वहीं इस्लाम ने रन बनाने के मौकों को पूरी तरह से भुनाया। बुमराह की बाहर निकलती गेंदें कई बार स्टंप और बल्ले के बाहरी किनारे के करीब से गुजरी तो वहीं सिराज की गेंद बल्ले से टकरने के बाद स्लिप में खड़े क्षेत्ररक्षकों तक पहुंचने से पहले ही टप्पा खा गई। इस्लाम ने बुमराह के ओवर में दो चौके जड़कर दबाव कम किया तो वहीं दूसरे छोर से हसन ने 23 डॉट गेंदे खेली। 

नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए आकाश दीप ने अपनी तीसरी गेंद पर ही हसन की 24 गेंद की पारी को खत्म किया। जायसवाल ने स्लिप में उनका शानदार कैच लपका। उन्होंने इसके बाद इस्लाम को भी पगबाधा किया। मैदानी अंपायर के नॉट आउट देने के बाद आकाश दीप ने कप्तान रोहित को ‘डीआरएस' लेने के लिए मनाया और उनका फैसला सही साबित हुआ। तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद इस्लाम को आउट करार दिया। 

शानदार लय में चल रहे शंटो ने दो चौके लगाकर दबाव को कम किया। उन्होंने इस दौरान रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ रिवर्स स्वीप का कारगर इस्तेमाल किया। लंच से पहले सत्र के आखिरी ओवर में बूंदाबांदी शुरू हो गई जिसके कारण पिच और मैदान को कवर से ढकना पड़ा। शुरुआती सत्र में सफलता से दूर रहे अश्विन ने दूसरे सत्र में शंटो को पगबाधा कर पहली सफलता हासिल की। मैदानी अंपायर ने गेंदबाज की अपील पर तुरंत अंगुली उठा दी लेकिन बांग्लादेश के कप्तान ने डीआरएस लेने का फैसला किया लेकिन यह कारगर नहीं रहा। 

इस दौरान अनुभवी मोमिनुल ने क्रीज पर समय बिताने के साथ आत्मविश्वास हासिल किया। उन्होंने आकाश दीप के ओवर में दो चौके लगाये। उन्होंने मिड ऑफ की ओर एक और शानदार चौके के साथ बांग्लादेश के रनों का शतक पूरा किया। खराब रोशनी के कारण दूसरे सत्र में सिर्फ नौ ओवरों के बाद खेल को रोकना पड़ा। खिलाड़ियों के पवेलियन में पहुंचते ही यहां बूंदाबांदी होने लगी जो बाद में तेज बारिश में बदल गई। 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट