Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

Ind vs Ban 1st Test: भारत ने जीता चेन्नई टेस्ट, अश्विन ने झटके 6 विकेट, सीरीज में 1-0 की बढ़त

22 सितंबर, 2024 04:10 PM

चेन्नई। रविचंद्रन अश्विन (6 विकेट) और रवींद्र जडेजा (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को सुबह के सत्र में बांग्लादेश की टीम को 234 के स्कोर पर ढ़ेर कर मुकाबला 280 रनों से जीत लिया है। इसी के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मैच के चौथे दिन बांग्लादेश की टीम ने कल के चार विकेट पर 158 रन से आगे खेलना शुरु किया। 52वें ओवर में अश्विन ने शाकिब अल हसन (25) को आउट कर भारत को पांचवीं और आज के दिन की पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये लिटन कुमार दास (1) को जडेजा ने पवेलियन भेज दिया। मेहदी हसन मिराज (8) और तस्कीन अहमद (5) अविश्न का शिकार बने। 57वें ओवर में जडेजा ने कप्तान नजमुल शान्तो (82) रूपी दीवार को जडेजा ने ध्वस्त कर दिया। 63वें ओवर की पहली गेंद पर हसन महमूद (7) को बोल्ड कर बंगलादेश की दूसरी पारी का 234 के स्कोर पर अंत कर दिया।

भारत की ओर से आर अश्विन ने छह विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को 3 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले कल शुभमन गिल (119 नाबाद) और रिषभ पंत (109) के बीच 167 रन की भागीदारी के बाद रविचंद्रन अश्चिन (तीन विकेट) की फिरकी की बदौलत भारत ने बंगलादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली था। तीसरे दिन भारत ने भोजनावकाश के बाद अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बना कर घोषित कर मेहमान टीम को जीत के लिये 515 रन का लक्ष्य दिया था।

भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे और भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश पहली पारी 149 रन पर ढेर कर दिया था। पहली पारी में 227 रन की बढ़त के साथ भारत ने अपनी दूसरी पारी में 287 रन बनाकर 514 रन बढ़त हासिल कर मेहमान टीम को जीत के लिये 515 रन का मजबूत लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में आज चौथे दिन बांग्लादेश की टीम 234 के स्कोर पर सिमट गई।

अश्विन का पूरे मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन रहा। अश्वनि ने भारत की पहली पारी में न केवल लड़खडाती पारी को संभाला और अपने टेस्ट करियर का छठा शतक (113) भी जड़ा। इसके बाद बंगलादेश की दूसरी पारी को समेटने में उन्होंने महत्वूपर्ण योगदान देते हुए 21 ओवर में 88 रन देते हुए छह विकेट चटकाए। अश्विन को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट