Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

Ind vs Ban 1st Test: अश्विन का शतक, जडेजा 86 पर नाबाद, पहला दिन टीम इंडिया के नाम

19 सितंबर, 2024 07:45 PM

चेन्नई : भारत ने गुरुवार को बंगलादेश के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 339 हो गया है। आर अश्विन 112 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं जडेजा ने 117 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन बना लिए हैं। जडेजा ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। वहीं, अश्विन के बल्ले से 10 चौके और दो छक्के निकले। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 195 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। अश्विन ने अपने करियर का छठा टेस्ट शतक जड़ा। अश्विन का अपने होमग्राउंड पर ये दूसरा शतक रहा। अश्विन का पिछला शतक भी साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में ही आया था।

बता दें कि चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और 14 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (6) पर हसन महमूद ने पवेलियन भेज दिया। उसके बाद शुभमन गिल (0), विराट कोहली (6) को भी हसन महमूद ने आउट किया। 34 के स्कोर पर तीन विकेट गवांने के बाद संकट में फंसी भारतीय पारी को यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। लंच तक भारत ने 23 ओवर में तीन विकेट पर 88 रन बना लिए थे। यशस्वी जयसवाल (नाबाद 37) और ऋषभ पंत (33) रन बनाकर क्रीज पर थे। चायकाल तक बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने चार विकेट लिए तथा नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

भोजनकाल के बाद बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत के बीच बढ़ रही साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने पंत को विकेट के पीछे लिटन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद नाहिद राणा ने यशस्वी जयसवाल को शादमन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। जयसवाल-पंत की जोड़ी टूटी तो एक समय लगा कि राहुल, जायसवाल के साथ मिलकर पारी को संभाल लेंगे। लेकिन वह भी पांव जमाने के बाद चलते बने। ऋषभ पंत (39) यशस्वी जयसवाल (56) और केएल राहुल (16) रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत ने हसन महमूद के दिए गए शुरुआती झटकों से भारत को उबारते हुए भोजनकाल तक टीम का स्कोर तीन विकेट पर 88 पर पहुंचा दिया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

भारत—रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।

बांग्लादेश—शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराजस, हसन महमूद, नाहिद राणा और तसकीन अहमद।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट