Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

IND vs AUS: जयसवाल, कोहली के बाद बुमराह ने बरपाया कहर, आस्ट्रेलिया 12/3

24 नवंबर, 2024 04:52 PM

पर्थ। यशस्वी जयसवाल (161) और विराट कोहली (नाबाद 100), केएल राहुल (77) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 के स्कोर पर पारी घोषित कर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को दूसरी पारी में भी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के कहर का सामना करना पड़ा। दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन पर अपने तीन विकेट गवांकर संकट में फंस गई है। उस्मान ख्वाजा (नाबाद तीन) क्रीज पर मौजूद है। आज यहां चायकाल के बाद भारत ने पांच विकेट पर 359 रनों से आगे खेलना शुरु किया।

विराट कोहली और नीतीश कुमार रेड्डी ने इस दौरान तेजी के साथ रन बटोरे। विराट कोहली ने 143 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 100) की शतकीय पारी खेली। नीतीश कुमार रेड्डी ने आतिशी अंदाज में 27 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 38) रन बनाये। भारत ने विराट कोहली का शतक बनने के साथ 134.3 ओवर में छह विकेट पर 487 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को बुमराह के कहर का फिर सामना करना पड़ा। बुमराह ने पहले ही ओवर में नेथन मैकस्वीनी (शून्य) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। इसके बाद चौथे ओवर में कप्तान पैट कमिंस (दो) को मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में बुमराह ने मार्नस लाबुशेन (तीन) को पगबाधा कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन पर अपने तीन विकेट गवांकर दिए हैं। उस्मान ख्वाजा (नाबाद तीन) क्रीज पर मौजूद है। इससे पहले भोजनकाल के बाद देवदत्त पडिक्कल (25) दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने यशस्वी के साथ 74 रन की साझेदारी की। 94वें ओवर में मिचेल मार्श ने यशस्वी को आउट किया। यशस्वी ने 297 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्के लगाते हुए (161) रनों की पारी खेली। भारत ने 313 के स्कोर पर दो विकेट गंवाए थे। लेकिन इसके बाद 321 स्कोर तक भारत ने पांच विकेट गंवा दिए थे। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल एक-एक रन बनाकर आउट हुए।

भारत ने चायकाल तक पांच विकेट पर 359 रन बना लिये है। भारत ने आज सुबह कल के 172 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। अभी स्कोर में 29 रन जुडे थे कि मिचेल स्टार्क ने केएल राहुल (77) को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच आउट करा इस 201 रनों की साझेदारी को तोड़ा। इस दौरान यशस्वी जयसवाल ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपने शतक को पूरा करने के लिए 205 गेंदों का सहारा लिया। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पडि़क्कल ने जयसवाल के साथ संभल कर खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। भोजनकाल तक भारत ने एक विकेट पर 275 रन बना लिये और उसकी बढ़त 321 रनों की हो गई है। भोजनकाल के समय यशस्वी जयसवाल (नाबाद 141) और देवदत्त पडि़क्कल (नाबाद 25) रन बनाकर क्रीज पर थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नेथन लायन को दो विकेट मिले। वहीं मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले भारत की पहली पारी: 58.3 ओवर में 150 रन पर सिमट गई थी। नीतीश रेड्डी 41, पंत 37 रनों की पारी खेली थी। तथा ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने 29 रन देकर चार विकेट अैार मिशेल स्टार्क ने 14 रन देकर दो विकेट झटके थे। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 51.2 ओवर में 104 रन पर ढ़ेर हो गई थी। मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 26 रन बनाए थे, वहीं भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 30 रन देकर पांच विकेट और हर्षित राणा ने 48 रन देकर तीन विकेट लिए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट