Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

ICC Test Ranking : जसप्रीत बुमराह फिर नंबर वन गेंदबाज, जायसवाल ने भी मचाई तबाही

28 नवंबर, 2024 12:38 PM

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ टेस्ट में 295 रनों की जीत के बाद ताजा आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया के खिलाडिय़ों को बड़ा फायदा हुआ है। बुधवार को जारी हुई रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह फिर से नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को भी इस रैंकिंग में फायदा हुआ है। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत के स्टार गेंदबाज बुमराह ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दोबारा हासिल की है। वह नवीनतम आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में फिर से नंबर वन खिलाड़ी बन गए हैं। बुमराह ने आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के तहत हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारत की 295 रनों से जीत के दौरान 8 विकेट चटकाए।

वह मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे। इस प्रदर्शन के कारण बुमराह ने अपनी पुरानी रैंकिंग से दो पायदान की छलांग लगाई। उन्होंने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पीछे छोड़ दिया। इस तरह वह फिर से आईसीसी रैंकिंग की टेस्ट गेंदबाजी में सिंहासन पर काबिज हो गए हैं। बुमराह पहली बार फरवरी, 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में 9 (6+3) विकेट लेने के बाद शीर्ष पर पहुंचे थे। इसके बाद वह अक्तूूबर में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में फिर से टॉप पर आ गए थे, लेकिन हाल के हफ्तों में कगिसो रबाडा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था।

जायसवाल टॉप-2, कोहली 13वें पायदान पर

इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट अभी भी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर वन बने हुए हैं, लेकिन उनको यशस्वी जायसवाल अब रैकिंग में चुनौती दे रहे हैं। अब यशस्वी जायसवाल ताजा रैंकिंग में नंबर 2 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा था, जो पर्थ टेस्ट में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था। इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत ही वह दो स्थान की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज तर्रार बल्लेबाज ट्रेविस हेड पर्थ में 89 रनों की पारी के बाद तीन पायदान ऊपर 10वीं पॉजिशन पर आ गए हैं। वहीं, विराट कोहली अपने 30वें टेस्ट शतक के बाद नौ पायदान ऊपर 13वीं पॉजिशन पर आ गए हैं। भारत की जोड़ी रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप 2 पॉजिशन पर कायम हैं। हालांकि दोनों में से कोई भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में नहीं खेला था।

मोहम्मद सिराज की रैंकिंग में भी सुधार

टीम इंडिया के एक और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे। इसकी बदौलत वह तीन स्थान का सुधार कर 25वीं पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप-2 में बने हुए हैं। हालांकि दोनों ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले और गेंद से अच्छे प्रदर्शन के बाद तीन स्थान के सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव