Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

खेल

ICC Champions Trophy 2025 : पाक में ही करवाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी

19 नवंबर, 2024 01:02 PM

कराची: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास है। भारत ने सुरक्षा कारणों से चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया है। भारत अपने मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत किसी और देश में खेलना चाहता है। वहीं, पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल में नहीं खेलने की जिद पकडक़र बैठ गया है। पीसीबी पूरी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में करवाना चाहता है। पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने सोमवार को एक बार फिर हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर दिया। उन्होंने साथ ही भारत से एक गुजारिश की। भारत के इनकार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक हफ्ते पहले हाइब्रिड मॉडल को लेकर पीसीबी से जवाब मांगा था। नकवी ने लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने उन्हें (आईसीसी) अपने सवाल भेज दिए हैं। हम अब भी उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। मेरा मानना है कि खेल और राजनीति अलग-अलग हैं।

किसी भी देश को दोनों को मिलाना नहीं चाहिए। अब भी मुझे चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में सकारात्मक उम्मीदें हैं। जब नकवी से पूछा गया कि अगर पीसीबी से मेजबानी का अधिकार छीन लिया जाता है, तो क्या बोर्ड इस टूर्नामेंट का बहिष्कार करने पर विचार करेगा? उन्होंने कहा, पाकिस्तान का गौरव सर्वोपरि है। पीसीबी ने ट्रॉफी टूअर शेड्यूल में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भी जोड़ा था, जिस पर भारत ने कड़ा विरोध जताया। भारत के विरोध के बाद आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के प्रदर्शनी दौरे के लिए जारी कार्यक्रम में पीओके के शहरों को शामिल नहीं किया। नकवी से जब ट्रॉफी टूअर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि आईसीसी को अपनी विश्वसनीयता के बारे में सोचना होगा कि क्या वे दुनिया के सभी बोर्ड के लिए एक संगठन है।

हम भारत की चिंताओं को दूर कर सकते हैं

नकवी ने कहा, हम हाइब्रिड मॉडल नहीं अपनाएंगे। हम चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पूरी तरह से पाकिस्तान में करेंगे। पीसीबी चीफ ने कहा, फिलहाल, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने वाली हर टीम आने को तैयार है। किसी को कोई समस्या नहीं है। मैं आज भी यही कहूंगा कि अगर भारत को कोई चिंता है तो हमसे बात करें। हम उनकी चिंताओं को दूर कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि उनके दौरे से बचने का कोई कारण है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल