Thursday, August 06, 2026
BREAKING
रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल सोनीपत में एसआईआर पर 8 अगस्त को होगी कांग्रेस की राज्यस्तरीय कार्यशाला लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार HSSC का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री हरियाणाः एसीबी टीम ने ₹4,000 की रिश्वत लेते पटवारी पुनीत कुमार रंगे हाथों दबोचा अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा सीएचसी, रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव में खुलेगा नया पीएचसी हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन पोर्टलों के जाल में किसानों और आम जनता को उलझा रही सरकार : सैलजा पंजाब: विधानसभा में अवैध खनन के मुद्दे पर हंगामा, हाउस कमेटी बनाने की मांग महिलाओं का सम्मान हमारे संस्कार, शब्द से ठेस पहुंची तो खेद है: अश्वनी शर्मा

हरियाणा

HSSC का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी मिलेगी: मुख्यमंत्री

06 अगस्त, 2026 07:39 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सुझावों को गंभीरता से लेकर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और अभ्यर्थी हितैषी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र जारी किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को वर्षभर की भर्ती प्रक्रिया, आवेदन, परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति की संभावित समय-सीमा की पहले से जानकारी मिल सकेगी तथा वे अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को सोनीपत में छात्र संवाद मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को उनके प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक—एक करके विद्यार्थी के प्रश्नों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं को दूर किया। साथ ही उनके सुझावों पर भी साकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
संवाद के दौरान विद्यार्थी अंजलि ने एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने का सुझाव दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) का वार्षिक कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है तथा अब एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ भर्तियां कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से जुड़ी होती हैं, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर व्यवस्थित कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इससे युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की पूर्व जानकारी मिलेगी और वे अपनी तैयारी सुनियोजित तरीके से कर सकेंगे।


विद्यार्थी नीरज ने सीईटी के आधार पर विभिन्न भर्तियों में पात्रता तथा भर्ती परीक्षाओं के स्पष्ट पाठ्यक्रम के संबंध में अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईटी लागू करने का उद्देश्य युवाओं को बार-बार प्रारंभिक परीक्षाएं देने की परेशानी से राहत देना और भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा के दौरान परिवहन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाकर अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि सीईटी के माध्यम से युवाओं को विभिन्न भर्तियों में अवसर मिल रहा है तथा इसकी प्रक्रिया और दायरे को और अधिक स्पष्ट एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है।
विद्यार्थी तनुज ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बस पास की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले से ही विद्यार्थियों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिदिन कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों की जरूरतों को भी सरकार समझती है। इस सुझाव पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत मिल सके।


विद्यार्थी सोनू ने कोचिंग फीस पर जीएसटी समाप्त करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय पहले से ही जीएसटी के दायरे से बाहर हैं, जबकि कोचिंग संस्थानों पर जीएसटी का विषय जीएसटी परिषद के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं जीएसटी परिषद के सदस्य हैं और विद्यार्थियों के इस सुझाव को परिषद के समक्ष अवश्य रखेंगे। विद्यार्थी मुस्कान ने ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, सर्वर डाउन और तकनीकी गड़बड़ियों से अभ्यर्थियों को होने वाली परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित किया।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेहनती युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं, जिनमें कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विद्यार्थी वर्षा ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए कोचिंग छात्रवृत्ति योजना लागू करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले से ही छात्र-छात्राओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने के इस सुझाव पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। विद्यार्थी नितिन ने सरकारी भर्तियों में समयबद्ध वेटिंग लिस्ट जारी करने का सुझाव दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि चयनित अभ्यर्थी निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं तो रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी करना एक प्रभावी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सरकार इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को समय पर अवसर मिल सके।
मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपनी तैयारी जारी रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और 'बिना पर्ची, बिना खर्ची' की भर्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रत्येक योग्य युवा को उसकी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सोनीपत के विधायक निखिल मदान, हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक, सोनीपत के मेयर राजीव जैन, बीजेपी नेता देवेंद्र कौशिक, गोहाना जिला अध्यक्ष विजेंद्र मलिक, सोनीपत के जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, आईसीएस सेंटर के संस्थापक परिमल कुमार भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

सोनीपत में एसआईआर पर 8 अगस्त को होगी कांग्रेस की राज्यस्तरीय कार्यशाला

सोनीपत में एसआईआर पर 8 अगस्त को होगी कांग्रेस की राज्यस्तरीय कार्यशाला

लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

लाइन शिफ्ट करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते DHBVN का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

हरियाणाः एसीबी टीम ने ₹4,000 की रिश्वत लेते पटवारी पुनीत कुमार रंगे हाथों दबोचा

हरियाणाः एसीबी टीम ने ₹4,000 की रिश्वत लेते पटवारी पुनीत कुमार रंगे हाथों दबोचा

अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा सीएचसी, रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव में खुलेगा नया पीएचसी

अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा सीएचसी, रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव में खुलेगा नया पीएचसी

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन

पोर्टलों के जाल में किसानों और आम जनता को उलझा रही सरकार : सैलजा

पोर्टलों के जाल में किसानों और आम जनता को उलझा रही सरकार : सैलजा

Haryana : गेस्ट टीचर्स नियमितीकरण पर हाईकोर्ट का नया रुख, सरकार को 2 माह में फैसला लेने के दिए निर्देश

Haryana : गेस्ट टीचर्स नियमितीकरण पर हाईकोर्ट का नया रुख, सरकार को 2 माह में फैसला लेने के दिए निर्देश

हरियाणा के 66 शहरों में निकाय चुनावों की तैयारियां शुरू, इस आधार पर होगी नई वार्डबंदी ; नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा के 66 शहरों में निकाय चुनावों की तैयारियां शुरू, इस आधार पर होगी नई वार्डबंदी ; नोटिफिकेशन जारी

मॉडर्न पब्लिक स्कूल दिल्ली के विद्यार्थियों ने किया हरियाणा विधानसभा का भ्रमण

मॉडर्न पब्लिक स्कूल दिल्ली के विद्यार्थियों ने किया हरियाणा विधानसभा का भ्रमण