Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

HRTC बस हादसे में 4 लाेगाें की मौत, सीएम सुक्खू सहित डिप्टी सीएम ने जताया गहरा शोक...राहत कार्याें के दिए निर्देश

03 फ़रवरी, 2026 01:05 PM

शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की नेरवा डिपो की एक बस चौपाल से वाया उत्तराखंड हाेकर पांवटा साहिब जाते समय उत्तराखंड के क्काणु क्षेत्र में एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य वाहन से पास लेते समय सड़क का डंगा बैठने के कारण बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में लगभग 32 यात्री सवार थे। कंडक्टर से मिली प्रारंभिक सूचना के मुताबिक इस दुखद हादसे में 3 लोगों की माैके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल ने बाद में दम ताेड़ा। मृतकाें में बस का चालक भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं अन्य घायलाें इलाज उत्तराखंड के विकासनगर अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल सहायता के निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत हृदयविदारक बताया है। उन्होंने कहा कि वे शोक संतप्त परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने तुरंत दूरभाष के माध्यम से जिला प्रशासन से स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल के स्थानीय प्रशासन को कड़े निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और घायलों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर भेजा
परिवहन विभाग का जिम्मा संभाल रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए त्वरित प्रशासनिक कदम उठाए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही शिमला और सिरमौर से HRTC अधिकारियों का एक दल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, चौपाल के एसडीएम, डीएसपी और नाहन के आरटीओ को तुरंत मौके पर पहुँचने के निर्देश दिए गए हैं ताकि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके।

उत्तराखंड सरकार से सहयोग का आग्रह
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार से भी सहयोग का आग्रह किया गया है, ताकि घायलों को जल्द से जल्द मदद मिल सके। सरकार ने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की अपील की है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें