Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

HP Weather: मौसम ने बदली करवट, मैदानों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

05 अक्टूबर, 2025 05:51 PM

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और अचानक अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। मैदानों में बारिश हुई तो वहीं, प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी देखने को मिली। धौलाधार की चोटियों पर भी रविवार सुबह बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है, जिसके चलते कई लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। वहीं, लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है।


राज्य में औसत अधिकतम तापमान फिलहाल सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। अगले तीन-चार दिनों में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम होने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने तीन दिनों तक ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है, तूफान की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। राज्य में कल रात से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर अगले तीन दिनों यानी सात अक्तूबर तक देखने को मिलेगा। राज्य के कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की खबरें हैं। लाहौल में यह इस सीजन की पहली बर्फबारी है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा समेत पूरी लाहौल घाटी में में ताजा बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से रोहतांग मार्ग बंद हो गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले तीन दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। पहाड़ों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तूफान चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, अधिकांश इलाकों में बारिश की होने का अनुमान है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को बारिश और ओलावृष्टि का येलो तथा सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आठ अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी के संचार व अन्य अनुकूल स्थितियों के प्रभाव के साथ हिमाचल में प्रवेश कर रहा है।


मौसम विभाग ने राज्य में 05 और 06 अक्तूबर को कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी गई है। सबसे तीव्र मौसम गतिविधियां 06 अक्तूबर को होने के आसार हैं जिसके दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।


मौसम में 07 अक्तूबर को और बदलाव आएगा, जब ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। उस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार और सात अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 05 और 06 अक्तूबर को अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। कुछ इलाकों में 09 अक्तूबर तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है।


मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 05 अक्तूबर के लिए ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उसी दिन ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। छह अक्तूबर को स्थिति और गंभीर हो जाएगी, जब चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति में भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। छह अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया जाएगा। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल