Saturday, July 18, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

18 मार्च, 2026 07:43 PM

शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश, ओलावृष्टि और हिमपात की चेतावनी देते हुए तीन दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण सुबह से ही राज्य में काले बादल छाए रहे। बुधवार को भी लाहौल-स्पीति जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। रिपोर्टों के अनुसार, केलांग में लगभग तीन सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया, जबकि कुकुमसेरी में 3.6 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। गोंधला और आसपास के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों से भी हल्के हिमपात की सूचना मिली है, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बनी हुई है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात का अनुमान जताया है। ताजा हिमपात के बाद पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है तथा पर्यटक हिमपात के लिए मनाली और शिमला की ओर रुख कर रहे हैं। पर्यटक वाहनों की आमद ने हालांकि अधिकारियों के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। पिछले तीन दिनों से लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में पुलिस यातायात प्रबंधन और फंसे हुए वाहनों को निकालने में जुटी है, क्योंकि हिमपात ने प्रमुख मार्गों पर आवाजाही बाधित कर दी है।

विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और उससे प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के कारण सप्ताह के दौरान राज्य भर में तापमान कम रहने और छिटपुट हिमपात होते रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाएं सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। हिमपात के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कों पर फिसलन और दृश्यता कम होने की भी चेतावनी दी गई है। लगातार जारी इस आर्द्र मौसम से रबी फसलों, सेब के बागों और बेमौसमी सब्जियों को लाभ होने की उम्मीद है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में सर्दियों की वापसी से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें