Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

HP Assembly Budget Session : किसी ने बिजली का मुद्दा उठाया, कोई सडक़-स्वास्थ्य की दिक्कत लेकर आया

25 मार्च, 2026 08:22 PM

शिमला : हिमाचल विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान छह विधायकों ने जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया। सदन में चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने मनरेगा पोर्टल बंद होने के चलते आपदा में हुए नुकसान की एवज में होने वाले कार्यों के प्रभावित होने का मुद्दा सदन में रखा। वहीं, भरमौर के विधायक डा. जनक राज ने क्षेत्र के तीन गांवों में वर्षों से बिजली न होने का मामला प्रमुखता के साथ सरकार के समक्ष उठाया। इसी तरह नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा ने हिमाचल सरकार से पैनल्ड ट्राई सिटी के अस्पतालों द्वारा ओपीडी पर्ची शुल्क अचानक से बढ़ाने का मामला, तो आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने पर्यटक स्थल में स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर आए संकट और नाचन विधायक विनोद कुमार ने गोहर उपमंडल में पीलिया के मामलों को सरकार के सामने प्रमुखता के साथ उठाया है। पंचायती राज अनिरुद्ध सिंह ने शून्यकाल में विधायक नीरज नैय्यर की ओर से रखे गए सवाल के जवाब में कहा कि भारत सरकार ने मनरेगा पोर्टल को लॉक कर दिया है। उन्होंने कहा कि 90-10 के अनुपात में होने वाले कार्यों के लिए सरकार की तरफ से दो माह का समय दिया है। दरअसल नीरज नैय्यर ने शून्यकाल में सिंतबर 2025 में आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत, डंगों व अन्य कार्यों के लटकने का मुद्दा सदन में रखा। उन्होंने कहा कि आपदा में हुए नुकसान की भरपाई हेतू मनरेगा के तहत कुछ कार्यो को करने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन दिसंबर माह में पोर्टल बंद होने के चलते कार्य लटक गए है। उन्होंने कहा कि मैहला और चंबा विकास खंड के 1000 से 1500 के करीब परिवार ऐसे है, जिनके डंगों समेत सार्वजनिक स्थानों को नुकसान पहुंचा है।


उन्होंने सरकार से मांग की इस संबंध में एक प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाए। विधायक डा. जनक राज ने सदन में कहा कि भरमौर क्षेत्र में बिजली पैदा होती है और वहां पर विभाग की कार्यशौली निराशाजनक है। डा. जनक ने कहा कि होली क्षेत्र विद्युत उत्पादन में अग्रणी है। लेकिन क्षेत्र के ग्रोंडा, धारड़ी व खनार गांव में वर्षों से बिजली नहीं है। इस पर विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया ने कहा कि विधानसभा सचिवालय ने इसका संज्ञान लिया है। विधायक लोकेंद्र कुमार ने उनके विधानसभा क्षेत्र के एक पर्यटक स्थल का जिक्र करते हुए वहां पर ढाबा समेत अन्य काम करने वाले लोगों के लिए स्थायी नीति बनाई जाए। विधायक विनोद कुमार ने शून्यकाल में सवाल उठाया कि कि नाचन विधानसभा क्षेत्र के गोहर सब-डिवीजन में पिछले दो माह से जोंडिस केस बढ़ते जा रहे है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किस कारण बीमारी फैल रही है, इसका पता लगाया जाए। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विषय को गंभीर बताया और कहा कि इसका संज्ञान लिया है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शून्यकाल में एनएचएआई से जुड़ा मुद्दा सदन में रखा। वहीं उन्होंने सुकेती खड्ड के किनारे बसे गांव के घरों को भविष्य में नुक्सान होने के द़ृष्टिगत प्रोटेक्शन वाल लगाने और क्षतिग्रस्त सडक़ बनाने का सरकार से आग्रह किया।


नालागढ़ के विधायक की पत्नी ने देखी सदन की कार्यवाही
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन में जानकारी दी कि विधायक हरदीप सिंह बाबा की पत्नी ने मंगलवार को सदन की कारवाई देखी। वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लॉ कालेज समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी कारवाई को देखा है।


अस्पतालों ने बढ़ा दिए ओपीडी पर्चीे के रेट
विधायक हरदीप बाबा ने ट्राई सिटी के पैनल्ड अस्पतालों में ओपीडी पर्ची शुल्क अचानक बढ़ाने का मामला शून्यकाल में सदन के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि पहले जहां 350 रुपए ओपीडी पर्ची के लिए लगते थे, बाद में यही चॉर्ज बढ़ाकर 700 कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से भी इसमें हस्तक्षेप करने की बात कही। इस पर विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि गंभीर विषय सदन के ध्यान में लाया गया है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम