Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Home Loan vs Investment: ब्याज दर 9% से ऊपर है तो रुकिए! जानिए कौन-सा फैसला देगा ज्यादा फायदा?

26 अक्टूबर, 2025 05:03 PM

हर घर मालिक के मन में यह सवाल ज़रूर आता है क्या होम लोन (Home Loan) को उसकी अवधि से पहले चुकाना (Prepayment) एक समझदारी भरा फैसला है या उस अतिरिक्त पैसे को निवेश (Investment) करके अधिक रिटर्न कमाना चाहिए? वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि इसका कोई तय जवाब नहीं है। सही फैसला आपकी जोखिम लेने की क्षमता, लोन पर ब्याज दर और आपके दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों पर निर्भर करता है। आइए इस दुविधा को आसान बनाते हैं और समझते हैं कि कब कौन सा विकल्प आपके लिए सबसे अधिक फायदेमंद हो सकता है।

कब होम लोन जल्दी चुकाना बेहतर है?
अगर आपके होम लोन की ब्याज दर 9% या उससे ज्यादा है तो इसे जल्दी चुकाना समझदारी भरा कदम हो सकता है। ऐसा करने से आप ब्याज में काफी बचत कर सकते हैं जोकि आम फिक्स्ड डिपॉजिट या सेफ इन्वेस्टमेंट से ज्यादा रिटर्न दे सकता है।

इसके साथ ही मेंटल पीस भी बड़ा फैक्टर है। जब घर पूरी तरह आपका हो जाता है तो हर महीने EMI का दबाव नहीं रहता और वित्तीय स्वतंत्रता का एहसास होता है। रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे लोगों या जिनको कर्ज रखना पसंद नहीं उनके लिए यह कदम सबसे सही माना जाता है।

कब निवेश करना ज्यादा फायदेमंद है?
अगर आपका होम लोन 7% या उससे कम ब्याज दर पर चल रहा है और आप थोड़ा रिस्क लेने में सहज हैं तो इन्वेस्टमेंट ज्यादा मुनाफा दे सकता है। जैसे कि इक्विटी म्यूचुअल फंड्स लंबे समय में औसतन 10-12% रिटर्न तक दे सकते हैं। ऐसे में पैसे को निवेश में रखना बेहतर हो सकता है बजाय लोन प्रीपेमेंट के।
यह ऑप्शन उन लोगों के लिए सही है जिनकी रेगुलर इनकम, इमरजेंसी फंड और इंश्योरेंस कवर पहले से मौजूद है।

सबसे बेहतरीन तरीका: मिश्रित रणनीति अपनाएं
आपको किसी एक विकल्प को पूरी तरह चुनने की आवश्यकता नहीं है। आप संतुलित या मिश्रित तरीका अपना सकते हैं:

नियमित प्रीपेमेंट: साल में एक बार या जब भी बोनस मिले छोटी-छोटी किश्तों में लोन का कुछ हिस्सा चुकाएं। इससे लोन का टेन्योर (अवधि) कम होगा।

SIP जारी रखें: बाकी राशि को उच्च रिटर्न वाले निवेश जैसे सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के माध्यम से इक्विटी फंड में डालते रहें।

मानसिक संतोष: हमेशा वह विकल्प चुनें जो आपको सुरक्षा का अहसास दे न कि चिंता। वित्तीय फैसला सिर्फ गणित नहीं बल्कि मानसिक संतोष भी है।

अंतिम सलाह: अपने लोन की दर और अपनी निवेश से उम्मीदों की तुलना करें। यदि निवेश पर अपेक्षित रिटर्न > लोन की ब्याज दर तो निवेश करें। यदि लोन की ब्याज दर > निवेश पर अपेक्षित रिटर्न तो प्रीपेमेंट करें।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे