Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: हमीरपुर में 10.50 लाख रुपए का चिट्टा बरामद, डी.फार्मा के छात्र सहित 2 युवक गिरफ्तार

27 नवंबर, 2025 06:15 PM

हमीरपुर : नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान में हमीरपुर सदर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार देर रात हमीरपुर बस अड्डे से दो युवकों को भारी मात्रा में चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए चिट्टे की मात्रा 105.23 ग्राम है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.50 लाख रुपए आंकी गई है।

बस अड्डे पर संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात सदर थाना के एसएचओ इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह अपनी टीम के साथ रूटीन गश्त पर थे। इस दौरान हमीरपुर बस अड्डे पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे घबराने लगे। शक होने पर जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 105.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है एक आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक हमीरपुर तो दूसरा बिलासपुर जिले का रहने वाला है। इनकी पहचान रजत मेहरा (29) पुत्र ओम प्रकाश निवासी वार्ड नंबर-2, हमीरपुर और आयुष ठाकुर पुत्र संजय कुमार निवासी गांव छियोई, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आयुष ठाकुर बस अड्डे के पास ही स्थित एक निजी संस्थान से डी.फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। मेडिकल क्षेत्र का छात्र होने के बावजूद नशे के कारोबार में उसकी संलिप्तता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसपी ने की मामले की पुष्टि
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों और इसका सेवन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति अपना रही है और यह कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है।

एक्शन मोड में एसएचओ कुलवंत सिंह, माफिया में हड़कंप
गौरतलब है कि सदर थाना का कार्यभार संभालते ही इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह ने नशा माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनकी सख्ती के चलते अब तक दर्जनों नशा तस्कर सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। करीब अढ़ाई हफ्ते पहले उनकी कार्रवाई से बौखलाए एक नशा तस्कर ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की थी, जिसके जवाब में इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गाड़ी के टायरों पर तीन राऊंड फायर किए थे। इस घटना के बावजूद पुलिस का मनोबल ऊंचा है और नशे के खिलाफ कार्रवाई बदस्तूर जारी है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल