Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: मेयर-डिप्टी मेयर का कार्यकाल अब 5 साल, विधानसभा में विपक्ष की गैर-मौजूदगी में विधेयक पारित

04 दिसंबर, 2025 07:30 PM

हिमाचल प्रदेश के सभी नगर निगमों में अब मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल 5 वर्ष होगा। मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाने संबंधी नगर निगम संशोधन विधेयक को शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पारित करने के लिए रखा। विपक्ष की गैर-मौजूदगी में इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। नगर निगम कानून संशोधन से पहले सरकार इस संबंध में अध्यादेश लाई थी। इस संशोधन विधेयक के पारित होने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि अभी राज्यपाल से इसकी स्वीकृति मिलनी बाकी है। इससे पहले वर्तमान में नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल अढ़ाई वर्ष का था।

संशोधन विधेयक के प्रावधानों के अनुसार मेयर और डिप्टी मेयर की पदावधि उनके चुनाव की तारीख से 5 वर्ष की होगी। मेयर की ओर से अपने पद से त्यागपत्र देने की स्थिति में अथवा पद के किसी कारणवश खाली होने की स्थिति में डिप्टी मेयर इसका पदभार ग्रहण कर सकेगा। नए मेयर का निर्वाचन होने तक डिप्टी मेयर को यह दायित्व सौंपा जाएगा। मेयर पद के खाली होने पर 1 माह के भीतर उसी वर्ग से शेष अवधि के लिए नया मेयर चुना जाएगा। 

नगरपालिका संशोधन विधेयक भी पारित
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नगरपालिका संशोधन विधेयक को भी पारित करने के लिए सदन में रखा। इसे भी विपक्ष की गैर-मौजूदगी में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस तरह सदन में 2 विधेयक विपक्ष की गैर-मौजूदगी में पास हुए।नगरपालिका संशोधन विधेयक के अनुसार अब प्रधान महालेखाकार (सीएजी) नगरपालिकाओं का ऑडिट करेगा। नगरपालिकाओं में वित्तीय उत्तरदायित्व बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने इन निकायों का ऑडिट करवाने के उद्देश्य से कानून में संशोधन किया जाएगा। संशोधन के मसौदे में किसी भी नगरपालिका के नगर निगम शामिल होने पर उसका कार्यकाल भी तय किया गया है। इस संशोधन के अनुसार नगरपालिका के किसी भी वार्ड के नगर निगम में शामिल किए जाने पर इसके सदस्यों को शेष कार्यकाल पूरा करने का अवसर मिलेगा। नगर निगम में रिक्तियों की स्वीकृति की रिपोर्टिंग भी समयबद्ध तरीके से करना अनिवार्य होगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल