Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal में तबाही का 'तांडव' जारी! मौत का आंकड़ा 306 पहुंचा, 3 जिलों में Red Alert

26 अगस्त, 2025 05:30 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून की वजह से भारी तबाही हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक, 20 जून से 25 अगस्त के बीच 306 लोगों की मौत मानसूनी घटनाओं के कारण हो चुकी है। इनमें से 156 मौतें भूस्खलन, बाढ़ और बिजली के हादसों जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हुई हैं, जबकि 150 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुईं।

आर्थिक और जान-माल का नुकसान

इस दौरान हिमाचल प्रदेश को कुल 2,39,428.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 25,755 पोल्ट्री पक्षी और 1,843 अन्य जानवर भी मारे गए। निजी संपत्ति को करीब 3,372.05 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है, जिसमें 2,819 मकान पूरी तरह ध्वस्त और 1,641 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। फसलों को भी 2,743.47 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

सार्वजनिक संपत्ति को भी भारी क्षति

राज्य के सार्वजनिक विभागों को भी भारी क्षति हुई है। लोक निर्माण विभाग को 13,10,79.7 लाख रुपये की हानि हुई, जल शक्ति विभाग को 8,13,85.2 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जबकि विद्युत विभाग को 1,39,46.69 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। सड़कों को 66 लाख रुपये का नुकसान आया है।

प्राकृतिक घटनाओं का बढ़ना जारी

राज्यभर में कुल 199 आपदाएँ दर्ज की गईं, जिनमें 81 भूस्खलन, 77 फ्लैश फ्लड और 41 बादल फटने की घटनाएं शामिल हैं। कुल्लू और लाहौल-स्पिति जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए चंबा, कांगड़ा, और मंडी जिलों में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी है। मंगलवार को अलर्ट में कुछ बदलाव संभव हैं, जिसमें मंडी का रेड अलर्ट ऑरेंज में तब्दील हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल