Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

हिमाचल

Himachal: चम्बा के तुनुहट्टी में कार से अवैध शराब की खेप बरामद, मंडी का युवक गिरफ्तार

19 दिसंबर, 2025 05:48 PM

तुनुहट्‌टी : चम्बा जिले के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक कार से अंग्रेजी और देसी शराब की 16 पेटियां (कुल 192 बोतलें) बरामद की हैं। पुलिस ने मौके पर ही शराब और कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना वीरवार रात करीब 9 बजे की है। पुलिस की एक टीम चेक पोस्ट प्रभारी एएसआई विवेक कुमार के नेतृत्व में तुनुहट्टी बैरियर पर रूटीन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब के दुनेरा की ओर से चम्बा आ रही एक कार (नंबर HP 37B-5690) को जब जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया तो चालक घबरा गया। पुलिस को देखते ही कार चालक ने गाड़ी को वापस मोड़कर पीछे भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर कार को घेर लिया और चालक को दबोच लिया।

जब पुलिस दल ने कार की गहनता से तलाशी ली तो उसके भीतर से अवैध शराब की खेप बरामद हुई। कार से 2 पेटी (24 बोतलें) अंग्रेजी शराब और 14 पेटी (168 बोतलें) देसी शराब बरामद की गई। जब पुलिस ने चालक से शराब ले जाने का परमिट या लाइसैंस मांगा, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कार चालक की पहचान आयुष पराशर पुत्र तपेंदर पराशर निवासी गांव रंगड़, डाकघर सयोह, तहसील धर्मपुर व जिला मंडी के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए चम्बा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात