Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

Himachal Weather : बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं, इस डेट तक साफ़ रहेगा मौसम

16 फ़रवरी, 2026 01:04 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है और आगामी दिनों में भी मौसम के मिजाज में कोई परिवर्तन नहीं दिखाई देगा। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 15 से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इससे पहले विभाग ने 17 और 18 फरवरी को ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी, लेकिन अब जारी अपडेट में मौसम के पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार 16 फरवरी को एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, लेकिन इसका असर हिमाचल प्रदेश में नहीं दिखेगा। यानी राज्य में न तो बारिश होगी और न ही बर्फबारी की संभावना है। राज्य भर में रविवार को भी मौसम साफ बना हुआ है।

राजधानी शिमला और पर्यटन स्थल मनाली में गुनगुनी धूप खिली है, जबकि निचले इलाकों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा दर्ज किया गया। तापमान के लिहाज से देखें तो जनजातीय इलाकों में अभी भी सर्दी का असर बना हुआ है। लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ताबो में -6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

कहां, कितना तापमान
मनाली 2.7, सोलन 4.3, सराहन 4.7, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 5.5, कांगड़ा 6.5 , मंडी 7.1 , पालमपुर 7.0 और धर्मशाला में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

सामान्य से एक डिग्री बढ़ा न्यूनतम पारा
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। 24 घंटों में औसतन न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार साफ मौसम के कारण दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हो रही है। लगातार साफ मौसम के कारण दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि जनवरी के आखिरी पखवाड़े में राज्य में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद से मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें