Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal Weather News : ठंडी हवाओं के बीच सूखी ठंड का असर जारी, बर्फबारी के आसार

26 दिसंबर, 2025 03:05 PM

हिमाचल प्रदेश में लंबे अरसे से बारिश और बर्फबारी का इंतजार हो रहा है लेकिन बारिश न होने से किसानों और बागवानों को निराशा हाथ लगी है। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को क्रिसमस के दिन भी बर्फबारी नहीं हुई। शिमला, कुफरी और मनाली जैसे विख्यात हिल स्टेशनों पर बर्फ की आस लगाए पहुंचे सैलानियों को निराशा हाथ लगी। पूरे प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर जारी है और ठंडी हवाओं के बीच सूखी ठंड का असर बना हुआ है। मौसम साफ रहने के कारण दिन में धूप खिली रही, हालांकि ठंड का प्रकोप भी बना रहा। क्रिसमस पर बर्फबारी न होने के बावजूद शिमला और मनाली में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। होटल, बाजार और पर्यटन स्थलों पर रौनक रही, लेकिन बर्फ न गिरने से सैलानियों की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि नए साल के आसपास अगर बर्फबारी होती है तो पर्यटन को और बढ़ावा मिल सकता है।

शिमला में आखिरी बार वर्ष 2016 में क्रिसमस पर बर्फबारी हुई थी। इस बार शिमला, कुफऱी व मनाली सहित राज्य के अन्य हिल स्टेशनों में मौसम की पहली बर्फबारी का इंतज़ार हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि 27 से 29 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 30 और 31 दिसंबर को एक बार फिर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दौरान मौसम शुष्क ही रहने की उम्मीद है।

जनजातिय क्षेत्रों में माईनस में तापमान

लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान माइनस में बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शिमला में आज न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री, कुफरी में 7.8 डिग्री और जुब्बड़हट्टी में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कल्पा में पारा शून्य से नीचे -0.2 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -6.3 और ताबो में -4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंडी हवाओं के चलते बनी ठिठुरन

प्रदेश में औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 1 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बनी हुई है। मैदानी जिलों की बात करें तो ऊना में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, हमीरपुर में 3.9 डिग्री, बिलासपुर में 6.4 डिग्री, मंडी में 5.9 डिग्री, कांगड़ा में 5.4 डिग्री और सोलन में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नाहन में तापमान 8.0 डिग्री और पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

26 से 29 तक घरे कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अहम चेतावनी जारी की है। 26 से 29 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में घने कोहरे का असर रहने की संभावना जताई गई है। बिलासपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। देर रात और तडक़े सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है, जिससे दृश्यता काफी कम हो सकती है। इसका असर सडक़ यातायात और रेल सेवाओं पर भी पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल