कुल्लू : अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर भारी हिमपात हुआ है, वहीं लाहुल घाटी के सिसु, कोकसर सहित अन्य क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से जहां मनाली से केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही थम गई है, वहीं घाटी की संपर्क सडक़ें बंद हो गई है। लाहुल-स्पीति जिला में एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल में साढ़े तीन फुट से अधिक ताजा हिमपात हो गया है।