Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हिमाचल

Himachal News : चुनाव के दिन भी होगी स्कूलों में पढ़ाई, जहां मतदान केंद्र, सिर्फ उसी स्कूल में छुट्टी

15 मई, 2026 07:07 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में इन दिनों चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से जारी है। प्रदेश में रविवार 17 मई को शहरी निकायों के चुनाव होने जा रहे हैं, वहीं राज्य में 26, 28 और 30 मई को पंचायती राज संस्थाओं के लिए मतदान होगा। चुनाव के चलते राज्य के स्कूलों में छात्रों की शिक्षा पर किसी प्रकार का विपरीत असर न पड़े, इसको लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य में चुनाव के दौरान स्कूल बंद नहीं होंगे। इस दिन भी छात्रों की रेगुलर कक्षाएं लगाई जाएंगी। जिस स्कूल में मतदान केंद्र होगा, केवल वहां छुट्टी होगी। बाकी स्कूलों में डेपुटेशन पर टीचर भेजे जाएंगे, क्योंकि चुनाव डयूटी के कारण कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी। कलस्टर हैड प्रिंसीपल को यह डेपुटेशन करनी होगी। गौर हो कि जिन पंचायतों में मतदान होगा, केवल उसी दिन संबंधित क्षेत्र में छूट्टी रहेगी।

बाकी स्कूल पहले की तरह ही संचालित किए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने आधिकारिक पत्र के माध्यम से सभी उपनिदेशकों के माध्यम से चुनाव के दौरान सभी प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि चुनाव अवधि के दौरान कोई भी स्कूल शिक्षक-विहीन या बंद न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुसार, 26, 28 और 30 मई को होने वाले पंचायती राज चुनावों के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग ने यह पाया है कि कई सिंगल टीचर स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के कारण स्कूल पूरी तरह से खाली हो सकते हैं, जिससे छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों और उनकी सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे निपटने को शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों को अपने स्तर पर अस्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों के सभी शिक्षक ड्यूटी पर हैं, वहां संबंधित कॉम्प्लेक्स स्कूल के प्रिंसीपल नजदीकी स्कूलों से कम से कम एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि उपलब्ध शिक्षकों की संख्या बहुत कम है, तो संबंधित प्रिंसीपल को तुरंत ब्लॉक विकास अधिकारी या उप-मंडलाधिकारी कार्यालय को लिखित में इसकी सूचना देनी होगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी