Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हिमाचल

पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनेगा धर्मशाला, CM सुक्खू का ऐलान, हर वार्ड के विकास पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपए

पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनेगा धर्मशाला, CM सुक्खू का ऐलान, हर वार्ड के विकास पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपए

15 मई, 2026 07:06 PM

धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में विकास की नई इबारत लिखने का ऐलान करते हुए कहा कि कांगड़ा जिले को प्रदेश की ‘पर्यटन राजधानी’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 400 से 500 करोड़ रुपए की लागत से एक भव्य अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार की देन थी, लेकिन पिछले वर्षों में इसे वह स्वरूप नहीं मिल पाया, जिसकी जनता को अपेक्षा थी। शहर के नियोजित विकास के लिए मुख्यमंत्री ने सभी 17 वार्डों के लिए 1-1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की जानकारी दी। आचार संहिता के कारण औपचारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन फंड जारी किया जा चुका है और जल्द ही धरातल पर काम शुरू होगा।

प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के लिए 76 हजार करोड़ रुपए का कर्ज छोड़ कर गई है। क्षेत्र के प्रशासनिक महत्व को बढ़ाने के लिए शिमला से सात कार्यालय धर्मशाला स्थानांतरित किए गए हैं। साथ ही, कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए धर्मशाला एयरपोर्ट के विस्तार और क्षेत्र में तीन नए हेलिपोर्ट बनाने की योजना पर काम चल रहा है, ताकि शक्तिपीठों तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान हो सके। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी की पीठ थपथापते हुए नगर निगम चुनावों को कांग्रेस का घोषणा पत्र भी जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्मशाला शहर को मॉडल शहर बनाएगी।

सीएम का तंज, सोशल मीडिया तक सिमटी भाजपा
मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दल अब केवल सोशल मीडिया तक सीमित रह गया है। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कांगड़ा के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपए की राशि में से एक रुपया भी प्रदेश को क्यों नहीं मिला? सुक्खू ने भाजपा की आंतरिक कलह पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी