Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

वैश्विक संकट के बीच भारत में कम बढ़ीं ईंधन कीमतें, केंद्र ने खुद उठाया आर्थिक बोझ: पीयूष गोयल

15 मई, 2026 08:10 PM

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में वैश्विक परिस्थितियों, ईंधन कीमतों, एविएशन सेक्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कई अहम बातें कहीं।

आईएएनएस से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मध्य पूर्व में उत्पन्न हुई परिस्थितियों के कारण कई नीतिगत बदलावों पर चर्चा चल रही है और जल्द ही इन पर अंतिम फैसला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन भारत में इसका असर अपेक्षाकृत कम रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील नेतृत्व की वजह से केंद्र सरकार ने अतिरिक्त आर्थिक बोझ खुद उठाया है।" उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्पाद शुल्क में 10 रुपए की कटौती की ताकि आम लोगों पर महंगाई का असर कम पड़े।

गोयल ने कहा कि उर्वरक क्षेत्र में भी सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च किया है, लेकिन किसानों के लिए खाद की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इसी वजह से केंद्र सरकार को लाखों-करोड़ों रुपए की सब्सिडी देनी पड़ रही है।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट घटाने के फैसले को लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि यह कदम नागर विमानन क्षेत्र और पर्यटन उद्योग के लिए बड़ी राहत साबित होगा। सरकार ने एटीएफ पर लगने वाले वैट को 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि नागर विमानन क्षेत्र इस समय काफी दबाव में है और यह फैसला लंबे समय में इस सेक्टर को मजबूती देगा। साथ ही इससे पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। गोयल ने विपक्ष शासित राज्यों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब बहुत कम राज्य बचे हैं और उन्हें भी इस फैसले से सीख लेनी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह विपक्ष की मांग नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री ने स्वयं अपनी सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की है।

उन्होंने कहा, "हम प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मैं आग्रह करूंगा कि उनकी सुरक्षा कम नहीं की जानी चाहिए। वह देश के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ विश्व के एक बड़े नेता भी हैं।"

गोयल ने कहा कि सरकार के सभी मंत्री और विभाग मिलकर अनावश्यक खर्चों को कम करने और विशेष रूप से पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधनों की खपत घटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। साथ ही जनता से भी ईंधन बचाने और संसाधनों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे