Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

पीएम मोदी के दौरे से भारत-यूएई के रिश्तों को मिली नई मजबूती, ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा फायदा : एमईए

15 मई, 2026 08:09 PM

अबू धाबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर बात हुई। खास तौर पर ऊर्जा, व्यापार और निवेश, ब्लू इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और फिनटेक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और दूसरे वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच अबू धाबी में आज बेहद सकारात्मक और व्यापक बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। बातचीत में ऊर्जा, व्यापार और निवेश, ब्लू इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और फिनटेक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव जैसे कई मुद्दे शामिल रहे।”

उन्होंने कहा, “दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और अन्य वैश्विक मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में यूएई पर हुए हमलों और उसकी संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों की कड़ी निंदा की। दोनों नेताओं ने शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।”

बैठक के दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में ऊर्जा, रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिपिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में कई समझौतों का आदान-प्रदान भी हुआ। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इससे भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गति मिलेगी।

रणधीर जायसवाल ने पोस्‍ट में बताया कि यूएई ने भारत में पांच अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इससे भारत के बाजार और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। इस यात्रा से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को भी बड़ा फायदा होगा।

यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के समय भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए यूएई सरकार और शाही परिवार का धन्यवाद भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम यूएई में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। जिस तरह यूएई को निशाना बनाया गया, वह किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। मुश्किल हालात में आपने जिस संयम और साहस का परिचय दिया, वह प्रशंसनीय है। आपके नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों के लिए हम आपको बधाई देते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसे कठिन समय में आपने भारतीय समुदाय का जिस तरह ध्यान रखा और उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की तरह संभाला, उसके लिए मैं यूएई सरकार और शाही परिवार का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी यूएई पहुंचे, जहां से उनके पांच देशों के दौरे की शुरुआत हुई। अबू धाबी एयरपोर्ट पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। इससे पहले, जब प्रधानमंत्री मोदी का विमान यूएई के हवाई क्षेत्र में पहुंचा, तब यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे