Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

Himachal News : बाहरी राज्यों की रजिस्टर्ड 250 गाडिय़ों के मालिकों को नोटिस

04 मार्च, 2026 05:42 PM

बिलासपुर : बिलासपुर सदर आरएलए ब्रांच में वाहन पंजीकरण में सामने आए कथित फर्जीवाड़े में जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने 2025-26 में रजिस्टर्ड बाहरी गाडिय़ों की जांच रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में लगभग 200 से 250 बाहरी गाडिय़ों की रजिस्टे्रशन पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि कुछ में त्रुटियां भी सामने आई हैं। अब इन सभी को गाडिय़ों की फिजिकल वैरिफिकेशन करवाने और डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। फिजिकल वैरिफिकेशन और डॉक्यूमेंटेशन के दौरान सामने आने वाले त्रुटियों को दुरुस्त किया जाएगा। यदि नियमों में गड़बड़ी पाई जाएगी, तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है। खास बात यह है कि अभी एक साल के दौरान रजिस्टर्ड गाडिय़ों की जांच की गई है, जबकि अभी 2020 तक दर्ज गाडिय़ों की जांच होगी लिहाजा अभी फर्जी तरीके से रजिस्टर्ड सैकड़ों गाडिय़ों का खुलासा होने की संभावना है। बिलासपुर जिला प्रशासन ने आरएलए ब्रांच में फर्जी तरीके से बाहरी राज्यों की गाडिय़ों के पंजीकरण मामले को गंभीरता से लिया है।

उपायुक्त राहुल कुमार ने 2020 से अब तक पंजीकृत सभी वाहनों की चरणबद्ध जांच शुरू कर दी है, जिसके लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि नियमों की अनदेखी कर किन वाहनों का पंजीकरण किया गया और किन मामलों में सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है। ताजा स्थिति में कमेटी ने 2025-26 में यानी एक साल की अवधि में रजिस्टर्ड बाहरी गाडिय़ों की जांच की है जिसके तहत तैयार रिपोर्ट में 250 के करीब गाडिय़ां पाई गई हैं। सभी गाड़ी मालिकों को दस दिन का नोटिस जारी कर गाडिय़ों की फिजिकल वैरिफिकेशन करवाने और डॉक्यूमेंट जमा करवाने के लिए कहा गया है। उपायुक्त राहुल कुमार के अनुसार गाडिय़ों का रेट, एनओसी, ट्रांजेक्शन और परमिट इत्यादि की बारीकी से जांच की जाएगी।

बाहरी गाडिय़ों की जांच
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि आरएलए ब्रांच सदर में रजिस्टर्ड बाहरी राज्यों की गाडिय़ों की जांच की जा रही है। जांच कमेटी ने ऐसी लगभग 250 गाडिय़ों का पता लगाया है, जो कि बाहरी राज्यों की हैं। इन गाडिय़ों के मालिकों को नोटिस जारी कर फिजिकल वैरिफिकेशन व डॉक्यूमेंटेशन करवाने के लिए कहा गया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम