Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

धर्म

Himachal News : बंद हो सकती है दियोटसिद्ध की कैंटीन, आउटसोर्स पर देने की है तैयारी

20 नवंबर, 2024 12:01 PM

हमीरपुर: दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाने वाले रोट के सैंपल रिपोर्ट फेल होने के बाद लाखों भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर न्यास कड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। मंगलवार को डीसी हमीरपुर व मंदिर न्यास टैंपल के आयुक्त अमरजीत सिंह ने फूड एंड सेफ्टी विभाग के साथ इस मुद्दे को लेकर एक जरूरी मीटिंग कर खास निर्देश जारी किए। बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी मधुबाला, अन्य विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और अन्य कारोबारी भी उपस्थित थे। वहीं, दूसरी ओर जानकारी यह भी है कि दियोटसिद्ध की जिस कैंटीन में रोट का सैंपल फेल हुआ है उसे बंद करने की तैयारी है। क्योंकि इस कैंटीन में बनाए गए रोट में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। आने वाले समय में कैंटीन को आउटसोर्स पर दिया जा सकता है।


इसके साथ ही जितने भी दुकानदार दियोटसिद्ध में रोट बनाते हैं उनको ‘भोग’ परियोजना के दायरे में लाए जाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को कहा गया है कि वे समय-समय पर जिला के सभी होटल, रेस्तरां, ढाबों, मिठाई की दुकानों, खाद्य सामग्री की अन्य सभी दुकानों, विभिन्न संस्थानों के होस्टलों एवं कैंटीन और मिड-डे मील इत्यादि की जांच करे। डीसी अमरजीत सिंह ने कहा कि अगर किसी खाद्य सामग्री की दुकान में गड़बड़ी पाई जाती है या वहां कोई सैंपल फेल होता है, तो उसका लाइसेंस तुरंत निलंबित करें तथा अन्य कानूनी कार्रवाई करें। इस बारे में जब बीबीएन मंदिर न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष व एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम से संपर्क किया गया तो मंदिर की बेहतरी और लाखों भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट बड़ा कदम उठाने जा रहा है। -एचडीएम

रोट के बासी होने की बात आई सामने

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से डीसी हमीरपुर व बीबीएन मंदिर ट्रस्ट आयुक्त को जो जानकारी दी गई है उसमें रोट के बासी होने की बात भी सामने आई है। बताते हैं जिन रोट के सैंपल लिए गए थे उनमें नमी पाई गई थी। यानी रोट बासी था और उसे श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटा जा रहा था।

संचालकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

डीसी हमीरपुर ने कहा कि जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर में ‘भोग’ परियोजना को पूरी तरह लागू करने के लिए भी सभी अधिकारी त्वरित कदम उठाएं। उपायुक्त ने बताया कि ‘भोग’ परियोजना का मु य उद्देश्य पूजा स्थलों को भोजन तैयार करने, परोसने और बेचने में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा भोजन संचालकों को बुनियादी खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के लिए प्रशिक्षण देना है। इसी के तहत दियोटसिद्ध में भी कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कार्ड दिए जाएंगे और सर्टिफिकेशन की जाएगी।

असीस्टेंट कमीश्नर ने नेश किया ब्यौरा

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर अनिल शर्मा ने बताया कि जिला में फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा खाद्य सामग्री विक्रेताओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस सुविधा प्रदान की जा रही है। विभाग ने 1455 रजिस्ट्रेशन की हैं और इनमें से 1333 लोगों को लाइसेंस दिए जा चुके हैं। जिला हमीरपुर में इस वर्ष 969 रजिस्ट्रेशन हुई हैं, जबकि 220 लाइसेंस इश्यू किए गए हैं। कारोबारियों और आम लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए 20 जागरूकता शिविर भी लगाए गए हैं। अनिल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष खाद्य सुरक्षा के 25 मामलों में से 23 का निपटारा किया जा चुका है और इन मामलों में दुकानदारों को 1.30 लाख रुपये का जुर्माना भी किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

महाशिवरात्रि: त्रिशूल, चंद्र और सूर्य के दिव्य शृंगार में सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महाशिवरात्रि: त्रिशूल, चंद्र और सूर्य के दिव्य शृंगार में सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बद्रीनाथ और केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक, मंदिर समिति ने उठाया बड़ा कदम

बद्रीनाथ और केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक, मंदिर समिति ने उठाया बड़ा कदम

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सोमनाथ भारत माता की वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा: पीएम मोदी

सोमनाथ भारत माता की वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा: पीएम मोदी