Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: CM सुक्खू का बड़ा ऐलान-आईजीएमसी शिमला में शुरू हाेगी रोबोटिक सर्जरी, जानें सबसे पहले किसे मिलेगा फायदा

16 अक्टूबर, 2025 08:04 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार अब इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू करने जा रही है। सुपर स्पैशलिटी अस्पताल चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज के बाद यह प्रदेश का तीसरा संस्थान होगा जहां यह अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतरीन और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। इसी कड़ी में आईजीएमसी में शुरूआत में गायनी (स्त्री रोग) से जुड़ी रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से आने वाली महिला मरीजों के लिए आईजीएमसी में 40 बिस्तर विशेष रूप से आबंटित किए जाएंगे।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार केएनएच के स्त्री रोग विशेषज्ञ आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी के साथ-साथ इलैक्टिव सर्जरी भी करेंगे। इसके लिए केएनएच प्रशासन डॉक्टरों की एक समर्पित टीम आईजीएमसी में तैनात करेगा, ताकि दोनों अस्पतालों में महिला रोगियों को सुगम और बेहतर इलाज मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई व्यवस्था को शुरुआती तीन महीनों के लिए ट्रायल आधार पर लागू किया जाएगा, जिसके बाद इसकी समीक्षा कर भविष्य के लिए बदलाव किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए 25 करोड़ रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक लैब भी स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कॉलेज प्रशासन को राशि जारी कर दी गई है। बैठक में स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा राकेश शर्मा और कमला नेहरू अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल