Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal Cloudburst : आठ दिनों से शेष दुनिया से अलग-थलग पड़े बन्यूड़ में पहुंची Army, बांटी जरूरी वस्तुएं

08 जुलाई, 2025 04:31 PM

मंडी : पिछले आठ दिनों से शेष दुनिया से अलग थलग आपदा प्रभावित गांव बन्यूड़ में सेना ने पहुंच कर बचाव और राहत कार्य शुरू किया। भारतीय सेना के 20 जवानों की टीम ने 20 राशन किट व अन्य जरूरी वस्तुएं प्रभावितों को वितरित कीं। इसके अतिरिक्त आईटीबीपी के 30 जवानों की एक टीम ने ग्राम पंचायत पखरेर में पहुंच कर राशन, मेडिकल किट व अन्य सामग्री बांटी। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

सराज क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा को बरपे कहर को आठ दिन का समय हो चुका है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, नए आपदा प्रभावित क्षेत्र सामने आ रहे हैं। अभी भी कुछ ऐसे आपदा प्रभावित गांव हैं जिनके बारे कोई सूचना नहीं है। इन गांवों में बचाव और राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बहलीधार पंचायत के तहत आने वाले बन्यूड़ गांव में भी जमकर तबाही हुई है। गांव तक पहुंचने वाले सड़क मार्ग व अन्य रास्ते आपदा में बह चुके हैं। जिस कारण यह गांव आठ दिनों तक शेष दुनिया से पूरी तरह कटा रहा। मोबाइल नेटवर्क बंद होने का कारण इस गांव के लोग अपनी आवाज को प्रशासन तक नहीं पहुंचा सके। रविवार को मोबाइल नेटवर्क चालू होने के बाद लोगों ने संपर्क साध मदद की गुहार लगाई तब इस गांव में बरपी आपदा का प्रशासन को पता चल पाया।

170 सड़क मार्ग बाधित

जिला में सांय पांच बजे तक एक राष्ट्रीय राज मार्ग समेत 170 सड़क मार्ग बाधित रहे। 155 विद्युत ट्रांसफार्मर अभी भी बहाल नहीं हो पाए है। इन ट्रांसफार्मर के दायरे में अभी भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। खास कर सराज क्षेत्र में कई गांवों में बीते आठ दिनों से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। हालांकि विद्युत कर्मी युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।

202 पेयजल योजनाएं अभी भी ठप

आपदा से सबसे अधिक प्रभावित सराज क्षेत्र की 241 पेयजल योजनाओं में से 132 योजनाएं अस्थायी रूप से बहाल कर दी है। 109 योजनाएं बहाल होनी शेष हैं। इन योजनाओं के प्रभावित होने से 81 पंचायतें प्रभावित हुई थीं। अब तक 15 पंचायतों में पूर्ण रूप से तथा 48 पंचायतों में आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि 18 पंचायतों में जलापूर्ति बहाल होना शेष है।

लापता लोगों की खोज के लिए डटी रही एनडीआरएफ

सराज में आई आपदा में लापता लोगों की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ के जवान सोमवार को आठवें दिन भी डटे रहे। लापता लोगों की खोज के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। जिस स्थान से स्वर्ण सिंह के बहने की आशंका जताई जा रही थी, उस क्षेत्र में अब सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया है। देजी खड्ड के किनारे पंडोह तक के दायरे में एनडीआरएफ के जवान तलाश में जुटे रहे।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने सोमवार को जंजैहली में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक कर क्षेत्र में चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास अभियान की समीक्षा की। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक किए गए प्रयासों के लिए सभी सहयोगियों का उत्साह बढ़ाया और प्रभावितों को हरसंभव राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने धारजोल ग्राम पंचायत के आपदा प्रभावित कुथाह और पांडवशिला गांवों में पहुंचकर लोगों को ढाढस बंधाया।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सराज क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में युद्ध स्तर पर राहत सामग्री पहुंचा रहा है। इसमें भारतीय वायु सेना का सहयोग भी मिल रहा है। सोमवार को जंजैहली क्षेत्र के लिए हेलिकॉप्टर के माध्यम से 249 तिरपाल, 170 कंबल, दूध पाउडर के पैकेट्स, बिस्किट, रेडी टू ईट खाद्य सामग्री, मसाले इत्यादि की लगभग 130 पेटियां भेजी गई हैं। 

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल