Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

Himachal Budget Session : अटल टनल में ट्रैफिक जाम का समाधान निकाले सरकार

24 मार्च, 2026 09:07 PM

शिमला : विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को शून्यकाल के दौरान भाजपा और कांग्रेस विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को उठाया। इस दौरान विधायक अनुराधा राणा ने मनाली से अटल टनल तक विशेष ट्रैफिक यूनिट की स्वीकृति प्रदान करने का सरकार से आग्रह किया। विधायक सुरेश कुमार ने खाली पड़े भवनों, मलेंद्र राजन ने कार्यस्थलों पर महिला कर्मियों के शोषण, विधायक इंद्रसिंह गांधी ने एनएचएआई, विधायक जीत राम कटवाल ने खैर कटान और विधायक इंद्रदत लखनपाल ने अश्वनी खड्ड पर बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मुद्दा प्रमुखता के साथ प्रश्रकाल में सरकार के समक्ष रखा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने ट्रेन की चपेट में आकर काल का ग्रास बने पशुधन के विषय को सदन में रखा, तो विधायक रीना कश्यप ने आउटसोर्स कर्मियों का मामला उठाया। शून्यकाल में विधायक अनुराधा राणा ने सरकार से मनाली से अटल टनल तक के ट्रैफिक जाम रहता है। उन्होंने कहा कि एक किलोमीटर के सफर के लिए टूरिस्ट के पीक सीजन के दौरान पांच से छह घंटे काम वक्त लग जाता है।


उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि लोगों को पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए विशेष ट्रैफिक यूनिट की स्वीकृति की जाएं और प्रयाप्त संख्या में जवान तैनात हो। भरमौर के विधायक डा. जनक राज ने गद्दी समुदाय के भेड़पालकों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग सदन में प्रश्रकाल के दौरान उठाई। विधायक रीना कश्यप ने प्रदेश में बंदोबस्त के कार्य करने वाले आउटसोर्स कर्मियों के भविष्य पर बेरोजगारी का संकट होने की बात कह मामले को सदन में रखा। विधायक मलेंद्र राजन ने प्रदेश में कार्यस्थलों तथा प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में महिलाओं से छेडख़ानी के मुद्दे को प्रश्रकाल में उठाया। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बल्ह के तहत एनएचएआई द्वारा पानी की निकासी न होने का मामला सदन में रखा। विधायक जीत राम कटवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र की कुछ वन क्षेत्र में खैर कटान के लिए पेडों की मार्किंग न होने के चलते इनके ना बिक पाने का मुद्दा सदन में रखा।


खाली पड़े सरकारी भवनों को लेकर नीति ला रहे
प्रश्रकाल में विधायक सुरेश कुमार द्वारा उठाए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि खाली पड़े भवनों को उपयोग में लाए जाने को लेकर सरकार नीति लेकर आ रही है। दरअसल विधायक ने कहा कि शून्य संख्या के चलते विधानसभा क्षेत्र में खाली पड़े स्कूल भवनों का मामला उठाया।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम