Friday, March 20, 2026
BREAKING
एमएसएमई सेक्टर में कर्ज की मांग मजबूत, लेकिन फाइनेंसिंग गैप बरकरार: रिपोर्ट ऊर्जा की घरेलू आपूर्ति और क्षमता को संतुल‍ित रखते हुए भारत कर रहा पड़ोसी देशों की मदद: विदेश मंत्रालय बीएचईएल का बड़ा निवेश, कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम में लगाएगी 3,064 करोड़ रुपए चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

हिमाचल

Himachal: सरकार के खिलाफ गरजे पैंशनर्ज...एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो सचिवालय के साथ मंत्रियों का होगा घेराव

17 अक्टूबर, 2025 07:33 PM

शिमला : हिमाचल पैंशनर्ज संघर्ष समिति ने शुक्रवार को प्रदेशभर में अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने-प्रदर्शन आयोजित किए। इस दौरान जिला अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजे गए। शिमला में जिला पैंशनर्ज संघर्ष समिति ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर समिति के राज्य महासचिव भूपराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आगामी दिसम्बर माह में 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लेगी, लेकिन पैंशनर्ज की मांगों का समाधान अभी तक नहीं हुआ है, ऐसे में उम्र के अखिरी पड़ाव में पैंशनर्ज को अपने हितों की लड़ाई लड़ने के सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1 जनवरी, 2016 और 31 जनवरी, 2021 के बीच रिटायर हुए पैंशनर्ज को संशोधित कम्युटेशन, लीव इन्कैशमैंट व ग्रैच्युटी सहित अन्य वित्तीय लाभों की अदायगी नहीं की गई है। इसी तरह 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है। चिकित्सा बिलों का भुगतान भी नहीं हो रहा है, जिससे पैंशनर्ज में सरकार के प्रति भारी रोष बढ़ता जा रहा है।

मुख्यमंत्री की 3 फीसदी डीए की घोषणा अधूरी
भूप राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीते दिन 3 फीसदी डीए देने की घोषणा की, जोकि अधूरी घोषणा है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई, 2023 को भारत सरकार ने 4 फीसदी डीए जारी किया था। डीए और एरियर प्रदेश के कर्मचारियों और पैंशनर्ज का हक है, सरकार इसमें मनमानी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समिति द्वारा सौंपे गए 16 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर एक सप्ताह के भीतर स्थिति स्पष्ट नहीं करती है तो 24 या 25 अक्तूबर को राज्य कमेटी की बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी, जिसके तहत आगामी नवम्बर माह में पहले सप्ताह में प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और पैंशनर्ज अपने हितों के लिए सचिवालय और मंत्रियों का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

कट क्या पैंशनर्ज के लिए?
भूप राम वर्मा ने कहा कि एक तरफ सरकार आपदा का हवाला देती है और दूसरी तरफ माननीयों के वेतन और भत्तों में बढ़ौतरी कर देती है। उन्होंने पूछा कि ऐसे में कट केवल क्या पैंशनर्ज के लिए है? उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी कर्मचारियों को ओपीएस देने का वायदा किया था, लेकिन निगम व बोर्ड कर्मियों को अभी इसके दायरे में नहीं लाया गया है।

ब्यूरोक्रेसी भी कैसे काम करेगी
भूप राम वर्मा ने कहा कि जब स्थायी मुख्य सचिव ही सरकार के पास नहीं है तो समझा जा सकता कि ब्यूरोक्रेसी भी कैसे काम करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के पैंशनर्ज एकजुट हैं और जो दूसरा ग्रुप है, वह सरकारी गुट और स्वयंभू नेता है।

नारेबाजी के साथ रोष रैली निकाली
इस मौके पर सीटीओ कार्यालय से लेकर लोअर बाजार तक रोष रैली भी निकाली गई। धरने-प्रदर्शन में जिला शिमला के 13 ब्लॉक और शिमला तथा रामपुर सिटी की यूनिट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले