Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

हिमाचल

Himachal: शिक्षा विभाग ने दिया पदोन्नति का तोहफा, 235 टीजीटी और प्रमोटी लैक्चरर्स बने हैडमास्टर

10 दिसंबर, 2025 06:29 PM

शिमला : प्रदेश शिक्षा विभाग ने 235 प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी) और प्रमोटी लैक्चरर्स को हैडमास्टर पद पर पदोन्नत कर विभिन्न राजकीय हाई स्कूलों में तैनाती के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों के अनुसार इन्हें पदोन्नति का तोहफा दिया है। बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। पदोन्नति आदेशों के अनुसार 120 प्रमोटी लैक्चरर्स और 115 टीजीटी को हैडमास्टर के पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नत किए गए हैडमास्टरों को अब तय समय अवधि मेें दूसरे स्कूलों में ज्वाइनिंग देनी होगी। डीपीसी की सिफारिश पर 26 अप्रैल 2010 से पहले बिना किसी ऑप्शन के प्रमोट हुए टीजीटी और प्रमोटी लैक्चरर्स को हैडमास्टर बनाया गया है। उन्होंने हैडमास्टर के पद पर प्रमोशन का ऑप्शन चुना था।

विभाग को भेजनी होगी ज्वाइनिंग रिपोर्ट
वित्त विभाग की 24 मई, 2023 की अधिसूचना के अनुसार 30 किलोमीटर तक की दूरी वालों को एक दिन और 30 किलोमीटर से अधिक की दूरी वालों को 5 दिन के भीतर ज्वाइन करना होगा। निर्धारित समय में ज्वाइन न करने पर पदोन्नति स्वत: एक वर्ष या अगली डीपीसी तक रद्द मानी जाएगी। इस संबंध में कोई अलग आदेश जारी नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे नए पदोन्नत हैडमास्टरों को तुरंत रिलीव करें। इसके बाद हैडमास्टर प्रमोट किए गए कर्मियों को ज्वाइनिंग रिपोर्ट विभाग को भेजनी होगी। पदोन्नत हैडमास्टर्स को अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट संबंधित उपनिदेशक और निदेशालय को उचित माध्यम से देनी होगी।

टीजीटी कला संघ ने जताई खुशी
प्रमोटी लैक्चरर्स और टीजीटी को हैडमास्टर पद पर पदोन्नत करने के लिए राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया है। कुल 235 हैडमास्टर पदोन्नति से शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। संघ ने इस पदोन्नति के लिए कई बार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव से भेंट कर प्रमोशन सूची जारी करने की अपील की थी। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष विजय बरवाल और प्रदेश महासचिव विजय हीर ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 साल से लंबित इस पदोन्नति सूची को जारी करते हुए टीजीटी और प्रमोटी लैक्चरर्स वर्ग को राहत दी है। उन्होंने कहा कि अब प्रवक्ता और हैडमास्टर से प्रिंसीपल, सी एंड वी और जेबीटी से टीजीटी तथा टीजीटी से प्रवक्ता प्रमोशन सूचियां शीघ्र जारी करवाने के लिए संघ प्रयासरत है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा