Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

हिमाचल

Himachal: बॉक्सर वंशिका गोस्वामी ने 'खेलो इंडिया' में जीता सिल्वर मैडल, क्षेत्र में खुशी की लहर

06 दिसंबर, 2025 04:59 PM

ज्वालामुखी/कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी उपमंडल की होनहार बेटी और राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी की छात्रा वंशिका गोस्वामी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वंशिका ने राजस्थान के भारतगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल रजत पदक पर कब्जा जमाया है।

पिता ने बेटी की उपलब्धि पर जताई खुशी
वंशिका की इस उपलब्धि पर उनके पिता शशि गोस्वामी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता राजस्थान के भारतगढ़ में संपन्न हुई, जहां वंशिका ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और सिल्वर मैडल अपने नाम किया। बेटी की इस जीत से पूरा परिवार और ज्वालामुखी क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

पहले भी जीत चुकी हैं कई खिताब
यह पहला मौका नहीं है जब वंशिका ने बॉक्सिंग रिंग में अपना दम दिखाया है। इससे पूर्व भी वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में खिताब जीत चुकी हैं। उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए स्थानीय विधायक संजय रतन ने उन्हें पूर्व में सम्मानित भी किया था और मुख्यमंत्री से भी विशेष सम्मान दिलवाने का आश्वासन दिया था।

विधायक ने दी बधाई, लोगों ने की सम्मान की मांग
वंशिका की इस सफलता पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने वंशिका, उनके पिता शशि गोस्वामी और पूरे परिवार को हार्दिक बधाई दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि ज्वालामुखी की इस प्रतिभावान बेटी को उचित मान-सम्मान मिलना चाहिए, ताकि वह भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सके।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा