Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार! कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलेगी स्पैशल ट्रेन

15 दिसंबर, 2025 05:00 PM

शिमला : विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इस रेलमार्ग पर स्पैशल ट्रेन चलाने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार 20 दिसम्बर के बाद स्पैशल ट्रेन शुरू की जा सकती है। क्रिसमस मनाने व नववर्ष के स्वागत के लिए अन्य राज्यों से शिमला पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों ने टॉय ट्रेन में बुकिंग करवाई है।

ऐसे में अधिकांश ट्रेनों की सभी सीटें अब एडवांस में ही बुक हो गई हैं और 31 दिसम्बर तक ट्रेनों की लगभग सभी सीटें एडवांस में ही बुक हो चुकी हैं। ऐसे में रेलवे प्रबंधन पर्यटकों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेन पटरी पर चला सकता है। जानकारी के अनुसार स्पैशल ट्रेन शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब प्रस्ताव को रेलवे प्रबंधन से मंजूरी का इंतजार है। अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों का कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेन में सफर करने का क्रेज हमेशा से ही रहा है और इस बार भी दिसम्बर माह में ट्रेन की सीटें एडवांस में ही बुक हो गई हैं। यहां बता दें कि कालका से शिमला के लिए रोजाना 5 ट्रेनें आ रही हैं और इतनी ही वापस जाती हैं।

अब बर्फबारी का इंतजार
शिमला व आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के अलावा अन्य राज्यों के लोगों को भी बर्फबारी का इंतजार है। इसके लिए रोजाना टूअर एंड ट्रैवल एजैंसियों के अलावा होटलों में कॉल्स आ रही हैं और वे मौसम की अपडेट ले रहे हैं।

इस बीच एडवांस बुकिंग ने भी रफ्तार पकड़ी है। बर्फबारी होने पर यहां पर पर्यटन कारोबार में उछाल आएगा। इसके अलावा क्रिसमस व न्यू ईयर की पूर्व संध्या का जश्न शिमला में मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला आने को तैयार हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल