Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Health Insurance को लेकर जरूरी खबर, बड़ा कदम उठाने की तैयारी में सरकार

20 नवंबर, 2025 04:48 PM

हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम हर साल लगातार बढ़ने से सरकार गंभीर रूप से चिंतित है। स्वास्थ्य बीमा कंपनियों द्वारा मनमाने तरीके से प्रीमियम बढ़ाए जाने पर रोक लगाने के लिए सरकार अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। संकेत मिल रहे हैं कि प्रीमियम बढ़ोतरी के लिए एक निश्चित सीमा तय की जा सकती है, ताकि बीमा कंपनियां उपभोक्ताओं से मनचाही रकम न वसूल सकें।

भारत में मेडिकल इन्फ्लेशन 11.5% है यानी अस्पतालों में इलाज का खर्च हर साल इतनी ही तेजी से बढ़ रहा है- जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। कोविड महामारी के बाद से स्वास्थ्य बीमा की लागत तेज़ी से बढ़ी है और साल 2021-22 के बाद से प्रीमियम में लगातार भारी उछाल देखा जा रहा है।

बीमा कंपनियों और अस्पतालों को किया तलब
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बीमा नियामक IRDAI, बीमा कंपनियों और अस्पतालों के साथ हेल्थ इंश्योरेंस सुधारों पर चर्चा शुरू कर दी है। कई महत्वपूर्ण सुझाव IRDAI को भेजे गए हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। सरकार का फोकस हेल्थ इंश्योरेंस को आम लोगों के लिए अधिक किफायती और पारदर्शी बनाना है।

मनचाही बढ़ोतरी पर नाराजगी
एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने हाल ही में बीमा कंपनियों के सीईओ, बड़े निजी अस्पतालों के मालिकों और IRDAI अधिकारियों के साथ एक बंद कमरे की बैठक की। इस बैठक में वित्त मंत्रालय ने हर साल प्रीमियम में मनचाही बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई और इस पर नियंत्रण की जरूरत बताई। सरकार का मानना है कि प्रीमियम बढ़ाने का वर्तमान मॉडल उपभोक्ताओं के लिए बेहद बोझिल हो गया है और इसे सीमित करने के उपायों पर तुरंत काम होना चाहिए।

सरकार यह भी चाहती है कि बीमा कंपनियों और अस्पतालों द्वारा तय किए जाने वाले इलाज के पैकेज रेट में पारदर्शिता लाई जाए, क्योंकि अक्सर इन्हीं पैकेजों के कारण कुल बिल बढ़ जाता है और क्लेम विवाद बढ़ते हैं। इसके साथ ही नई पॉलिसी पर एजेंट कमीशन को 20% तक सीमित करने और रिन्यूअल पर यह कमीशन 10% से अधिक न रखने का सुझाव दिया गया है, ताकि कुल लागत कम हो सके।

नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज का रास्ता खुला
अस्पतालों ने सरकार के इन प्रस्तावों पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनका मार्जिन पहले से ही कम है और असली समस्या बीमा कंपनियों द्वारा क्लेम में कटौती है। इस पर वित्त मंत्रालय ने कहा कि इसी समस्या के समाधान के लिए नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज लाया जा रहा है, जिसके जरिए हर अस्पताल बिल, हर क्लेम और हर डिस्चार्ज समरी डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी और प्रणाली अधिक पारदर्शी हो जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे