Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

राष्ट्रीय

Haryana: दो साल से बंद हैफेड राइस मिल फिर होगी शुरू, किसानों को मिलेगा लाभ

03 अक्टूबर, 2025 06:07 PM

रादौर : रादौर अनाज मंडी के सामने पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी हैफेड की राइस मिल अब फिर से चालू होगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के प्रयास रंग लाए और हैफेड ने इस मिल को अगले पांच वर्षों के लिए सुरभि राइस मिल को ठेके पर सौंप दिया है। मिल के पुनः संचालन को लेकर आज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री के पुत्र भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने इसे किसानों और व्यापारियों के हित में लिया गया सराहनीय कदम बताया।  

वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने कहा कि किसानों और आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिल को दोबारा चालू करवाने की मांग की थी। मंत्री के सहयोग से यह संभव हो पाया और अब इसका संचालन फर्म को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जब खेती से जुड़ा व्यक्ति मिल चलाएगा तो उसे इस व्यवसाय की चुनौतियों और समस्याओं का भी बेहतर अनुभव होगा। 

हैफेड राइस मिल के मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि मिल पिछले दो वर्ष बंद पड़ा था, अब इस मिल सुरभि राइस मिल को पांच वर्ष के लिए ठेके पर दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि रादौर क्षेत्र में राइस मिल की कमी के कारण अक्सर मंडी में उठान की दिक्कत का भी सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया की मिल को 11 लाख 85 हजार रूपये सालाना रेंट पर दिया गया है, जिसमे अगले पांच साल के लिए पांच प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ ठेका तय किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी