Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

Haryana: PM मोदी के दौरे के अगले दिन अंबाला आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरफोर्स के कार्यक्रम में होंगी शामिल

07 अक्टूबर, 2025 07:11 PM

इस महीने यानी अक्टूबर में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के दौरे पर रहने वाले हैं। 17 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा का दौरा करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अंबाला आगमन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक राष्ट्रपति भवन या जिला प्रशासन की ओर से उनके कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सकती हैं। यदि यह दौरा तय होता है, तो यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अंबाला एयरफोर्स स्टेशन का पहला दौरा होगा।

राष्ट्रपति के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए अंबाला जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और प्रोटोकॉल संबंधी मसलों को लेकर प्रारंभिक बैठकों का दौर जारी है। पुलिस, एयरफोर्स और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। हाल ही में राष्ट्रपति के अंबाला दौरे को लेकर आने वाले दिनों में एयरफोर्स और जिला प्रशासन के बीच बैठकें आयोजित जा सकती है। इसके अलावा VVIP मूवमेंट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की जा रही है।

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन देश के सबसे पुराने और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण वायुसेना अड्डों में गिना जाता है। अंबाला में राष्ट्रपति का यह संभावित दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां पर तैनात वायुसेना की 17 स्क्वाड्रन (Golden Arrows) के पास राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हैं। इस बार भी वायुसेना से जुड़े एक विशेष आयोजन की योजना बनाई जा रही है, जिसके लिए एयरफोर्स द्वारा प्रस्ताव भेजा जा चुका है और राष्ट्रपति भवन से औपचारिक स्वीकृति की प्रतीक्षा की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित