Sunday, June 28, 2026
BREAKING
'मिर्जापुर' की शूटिंग के दौरान हुई थीं ऐसी-ऐसी घटनाएं, विक्रांत बोले- काश उन्होंने मुझे मारा नहीं होता असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है लखनऊ में 50 और कोचिंग-लाइब्रेरी सील, कार्यशाला में संचालकों-पुलिस में तीखी नोकझोंक यूपी के दो जिलों में ताबड़तोड़ हाफ एनकाउंटर, नाबालिगों से रेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

हरियाणा

Haryana सरकार की नई पहल ; जल्द शुरू होगी फेसलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्री... प्रोजेक्ट को लेकर इन 2 जिलों पर रहेगा फोकस

01 मई, 2026 07:54 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। फेसलेस रजिस्ट्री के पायलट प्रोजेक्ट से पहले मई के अंत तक पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 लागू करने की तैयारी है। इसके बाद जून या जुलाई में फेसलेस रजिस्ट्री का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

सरकार ने पिछले साल पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत की थी, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया में काफी सरलता आई। हालांकि, अभी आवेदन के दौरान ज्यादा जानकारी देनी पड़ती है। नई प्रणाली पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 में आवेदन प्रक्रिया को और आसान बनाया जाएगा और जरूरी सूचनाओं की संख्या कम की जाएगी। साथ ही तकनीकी खामियों को भी दूर किया जाएगा।

गुरुग्राम या फरीदाबाद से होगा पायलट प्रोजेक्ट
अगर बात की जाए गुरुग्राम और फरीदाबाद की तो राज्य में सबसे ज्यादा रजिस्ट्री यहां होती हैं। इसी कारण फेसलेस रजिस्ट्री का पायलट प्रोजेक्ट इन दोनों जिलों में से किसी एक तहसील में शुरू करने की योजना है। पायलट प्रोजेक्ट के नतीजों का 2-3 महीने तक विश्लेषण किया जाएगा, जिसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है।

बता दें कि हरियाणा में कुल 143 तहसील और उप-तहसीलें हैं। फेसलेस रजिस्ट्री लागू होने के बाद नागरिक कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आधार प्रमाणीकरण, ऑनलाइन फोटोग्राफी और डिजिटल सत्यापन जैसी तकनीकों के जरिए फर्जीवाड़े को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हरियाणा के भू-अभिलेख निदेशक डॉ. यशपाल ने बताया कि पहले इस प्रक्रिया को एक तहसील में लागू किया जाएगा। और बाद में उसके परिणामों के आधार पर पूरे प्रदेश में योजना लागू की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष के अंत तक फेसलेस रजिस्ट्री को पूरी तरह लागू कर दिया जाए। इस नई व्यवस्था से न केवल प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी, बल्कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह