Saturday, August 15, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

हरियाणा

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

15 अगस्त, 2026 08:24 PM

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र शहर को भारी यातायात के दबाव से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित बाईपास परियोजना को मंजूरी मिल गई है। करीब 27.9 किलोमीटर लंबा बाईपास कुरुक्षेत्र-पिहोवा और कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग को जोड़ते हुए शहर के बाहर से निकलेगा। परियोजना पर करीब 750 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बाईपास के निर्माण से शहर के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा, जिससे मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार बाईपास इंदबड़ी-ज्योतिसर से शुरू होकर अमीन, किरमच और मथाना के आसपास से होते हुए आगे निकलेगा। यह मार्ग शहर के बाहर से होकर बड़े मार्गों से जुड़ेगा। बाईपास बनने के बाद बाहर से कुरुक्षेत्र आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश करने की आवश्यकता कम हो जाएगी।

धार्मिक आयोजनों के दौरान भी मिलेगा फायदा
कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और गुरुद्वारा छठी पातशाही सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। धार्मिक एवं बड़े आयोजनों के दौरान शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। बाईपास बनने के बाद बाहरी यातायात को शहर से बाहर ही डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

पिहोवा-कैथल रोड के आसपास से गुजरेगा बाईपास
प्रस्तावित बाईपास कुरुक्षेत्र-पिहोवा तथा कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर बसे क्षेत्रों के आसपास से निकलेगा। इसकी लंबाई 27.9 किलोमीटर निर्धारित की गई है। परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

29 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री पर रोक
बाईपास के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर प्रशासन की ओर से 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त की रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है। इनमें थानेसर तहसील के इंदबड़ी, ज्योतिसर, बारवा, कैथला खुर्द, किरमच, सुनहेड़ी, ईशाकपुर, सलारपुर, अमीन, खासपुर, जिरबड़ी, उमरी, शादीपुर लाडवा, किशनगढ़, दौलतपुर, मथाना, बीड़ सौंती, मिर्जापुर, समसपुर, फतुपुर, समानी, बोढ़ी, कडामी और सुनियारपुर सहित गांव शामिल हैं। वहीं पिहोवा तहसील के मुर्तजापुर, भोर सैंदा, गढ़ी रोडान, लोहार माजरा और खानपुर रोडान में भी जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है।

750 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान
पहले बाईपास की करीब 23 किलोमीटर लंबी योजना तैयार की गई थी, जिसकी अनुमानित लागत करीब 750 करोड़ रुपये बताई गई थी। जमीन और अन्य कारणों से पुरानी योजना आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद नए सिरे से सर्वे और तैयारियां की गईं तथा बाईपास की लंबाई बढ़ाकर 27.9 किलोमीटर की गई।

नायब सिंह सैनी भी उठा चुके हैं मांग
बाईपास को लेकर तत्कालीन सांसद और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मांग रख चुके हैं। अब परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी है। जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

बाईपास के पूरा होने से कुरुक्षेत्र शहर में विशेषकर थर्ड गेट से पिपली तक मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होने, जाम से राहत मिलने तथा शहर में आने-जाने वाले लोगों के लिए यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

अंबाला में सिख संगत पर लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का प्रमाण : राव नरेंद्र सिंह

अंबाला में सिख संगत पर लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का प्रमाण : राव नरेंद्र सिंह