Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

Haryana में बढ़ते क्राइम पर कृष्ण पवार का बड़ा बयान, बोले- भूपेंद्र हुड्डा सरकार में क्राइम दर अधिक थी, नायाब सरकार में नियंत्रण

25 जून, 2025 05:49 PM

बहादुरगढ़ : हरियाणा प्रदेश सरकार ने 22 महाग्रामों को शहरी सुविधाएं प्रदान करने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रदेश के पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पवार ने यह जानकारी बहादुरगढ़ में भाजपा द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस एवं काला दिवस कार्यक्रम में दी। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने एक तरफ जा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर अभी जमकर हमला बोला।

प्रदेश में बढ़ते क्राइम को लेकर किए गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि पूर्व की भूपेंद्र हुड्डा सरकार के समय क्राइम दर अधिक थी, जबकि वर्तमान नायाब सरकार में क्राइम नियंत्रण में आया है। उन्होंने प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पुलिस विभाग और अपराध को लेकर विवादास्पद बयानों पर भी कड़ी आलोचना की। पवार ने कहा कि दुष्यंत चौटाला सात महीने पहले ही उनकी सरकार का हिस्सा थे और उन्हें इस तरह के बयान देने से पहले स्वयं पर नजर डालनी चाहिए।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
कृष्ण लाल पवार ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने डॉ. आंबेडकर के खिलाफ चुनाव प्रचार किया और इंदिरा गांधी ने दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया। वहीं, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब का सदैव सम्मान किया है।

हर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाए जा रहेः मंत्री
इसके अलावा मंत्री ने बताया कि हर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाए जा रहे हैं, जहां महिलाएं मिलकर सत्संग और सांस्कृतिक गतिविधियां कर सकेंगी। कृष्ण लाल पवार ने आगे कहा कि प्रदेश भर के लगभग 19,000 तालाबों में से करीब 6,000 तालाबों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत एवं पक्का करने का काम चल रहा है। पहले चरण में 2,200 तालाबों को पक्का किया जा रहा है, जिससे जल संरक्षण में मदद मिलेगी। इसके साथ ही हर गांव में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक ई-लाइब्रेरी भी स्थापित की जा रही हैं, ताकि वे बेहतर अध्ययन कर सकें। पवार ने कहा कि आज के काले दिवस के माध्यम से भाजपा युवाओं को कांग्रेस के इतिहास में हुए अत्याचारों से अवगत करा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता