Saturday, September 05, 2026
BREAKING
पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने 51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन 'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

हिमाचल

Hamirpur: विधायक सुरेश कुमार ने एक साथ की कई घोषणाएं, खोला सौगातों का पिटारा

09 फ़रवरी, 2026 07:42 PM

भोरंज : विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत खरवाड़ के गांव धमरोला में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान गांव के संपर्क मार्ग के कार्य का भूमि पूजन किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गांव के संपर्क मार्ग के लिए विधायक क्षेत्र विकास निधि से पहली किश्त के रूप में 7 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है और इस सड़क पर जितनी भी धनराशि खर्च होगी, उसका प्रावधान चरणबद्ध ढंग से कर दिया जाएगा। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

उन्होंने गांव में पुलिया के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये और मोक्षधाम की शैड के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गांव जख्योल (मंझला वास) की सड़क के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दस लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने इसी गांव के मोक्षधाम के लिए डेढ़ लाख रुपये, गांव रमेहड़ा में बनाए गए पेयजल के ओवर हैड टैंक के लिए एक माह के भीतर पाइपलाइन बिछाने और गांव लोहारवीं की सड़क को पक्का करने की घोषणा भी की।

सुरेश कुमार ने बताया कि तीन वर्षों के दौरान भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की नई परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। इससे यह क्षेत्र पूरे प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कृपा से ही यह संभव हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं और विभिन्न मांगों की सुनवाई भी की तथा इनके निवारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय बन्याल, महिला कांग्रेस की सुशीला शर्मा, ग्राम पंचायत खरवाड़ की निवर्तमान प्रधान भागां देवी, पंचायत सदस्य रामप्यारी देवी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम