Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Hamirpur: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बाेले-प्रदेश को पहली बार मिला ऐसा CM, जिसे संस्थान बंद करने और झूठ बोलने में मिलता है सुख

09 नवंबर, 2025 07:39 PM

सुजानपुर : सुजानपुर में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि प्रदेश को पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसे सुविधाएं और संस्थाएं बंद करने में, जनता को प्रताड़ित करने में और सफेद झूठ बोलने में सुख की अनुभूति होती है।

हमारी सरकार द्वारा खोले गए संस्थान ही बंद कर रहे मुख्यमंत्री
सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जयराम ठाकुर ने जहां आयोजकों राजेंद्र राणा और अभिषेक राणा की प्रशंसा की। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी अपनी 18 साल पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि यह संस्था लगातार समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ रही है, जो कि प्रशंसनीय है। वहीं मंच का उपयोग पूरी तरह से प्रदेश सरकार को घेरने के लिए किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमारी सरकार ने कोई विकास नहीं करवाया, जबकि तीन साल होने को हैं और वह अभी तक हमारी सरकार द्वारा खोले गए संस्थान ही बंद कर रहे हैं। हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने संस्थान बंद किए हैं।

गारंटियों पर सरकार को घेरा
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की गारंटियों पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना कोई गारंटी दिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया और दर्जनों योजनाओं से मातृशक्ति का सशक्तिकरण किया। वहीं, हिमाचल में कांग्रेस ने 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने की गारंटी दी, लेकिन एक पैसा तक नहीं दिया।

फोन पर लोग सुना रहे अपना दुखड़ा
नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि प्रदेश की जनता उन्हें फोन करके अपनी समस्याएं बता रही है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग फोन करके कहते हैं कि बेटा 6 महीने से वृद्धावस्था पैंशन नहीं आई। बेटियां कहती हैं कि शादी के बाद भी शगुन योजना और कन्यादान योजना का पैसा नहीं मिला। लोग बताते हैं कि हिमकेयर कार्ड पर उनका इलाज नहीं हो रहा। आज आप इलाज के लिए मां के कंगन बिकवा रहे हैं।

मुख्यमंत्री को अपने मित्रों के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता
नेता प्रतिपक्ष ने  मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बड़सर की एक घटना का जिक्र किया, जहां एक व्यक्ति बिस्तर लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था, लेकिन मुख्यमंत्री उससे मिले तक नहीं। जयराम ने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री को अपने मित्रों के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता। जब तक वह लोगों से मिलेंगे नहीं, उनका दुख-दर्द कैसे समझेंगे?

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल