Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

GST कटौती के बावजूद बढ़ा इंश्योरेंस प्रीमियम, पॉलिसीधारक हैरान

02 अक्टूबर, 2025 07:12 PM

वस्तु एवं सेवा कर (GST) में नई सुधारों के तहत कई कंपनियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं की कीमतों में कटौती की है। ऑटोमोबाइल से लेकर ई-कॉमर्स कंपनियों तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले उत्पादों की कीमतों में कमी देखी गई है। हालांकि, बीमा कंपनियों ने GST में कमी का पूरा लाभ पॉलिसीधारकों को नहीं दिया है। उलटे कई बीमा कंपनियां पॉलिसी के साथ अतिरिक्त कवरेज जोड़ रही हैं, जिससे प्रीमियम घटने की जगह बढ़ गया है।

GST काउंसिल ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर 18% GST को घटाकर शून्य कर दिया था। नई दरें 22 सितंबर से लागू हैं लेकिन इस तारीख के बाद जिन पॉलिसियों का प्रीमियम जमा होना था, उनमें उतनी कटौती नहीं की गई है, जितनी होनी चाहिए थी। हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के मामले में सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं। कुछ कंपनियों ने पॉलिसीधारक की उम्र बढ़ने का हवाला देकर प्रीमियम बढ़ा दिया। उदाहरण के लिए, एक व्यक्ति का पिछले वर्ष 63 हजार रुपए का प्रीमियम था लेकिन इस साल उनकी उम्र 70 साल होने पर प्रीमियम बढ़ा दिया गया।

कंपनियों को लेकर शिकायतें
इसके अलावा, कई कंपनियों ने पॉलिसी में राइडर यानी अतिरिक्त कवरेज जोड़कर प्रीमियम को पुराने स्तर पर रखा। कई शिकायतों में बताया गया कि यह कवरेज पहले से मौजूद था लेकिन नए लाभ के रूप में पेश कर प्रीमियम बढ़ाया गया। सरकार अब स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर नजर रख रही है और आवश्यकता पड़ने पर इरडा को कार्रवाई के लिए निर्देश दे सकती है।

कुछ मामलों में पॉलिसीधारकों को लाभ भी दिया गया है। कुछ कंपनियों ने GST कटौती का फायदा सीधे पॉलिसीधारकों को देने के लिए अपनी खर्च और कमीशन घटाए। उदाहरण के तौर पर, एक व्यक्ति का जीवन बीमा प्रीमियम 23,667 रुपए था, जो इस साल घटकर 23,146 रुपए हुआ यानी करीब 2.5% की कटौती।

नोटबुक की कीमतें बढ़ गईं
वहीं, नोटबुक और कॉपी पर भी बदलाव हुआ है। सरकार ने नोटबुक और कॉपी पर GST शून्य कर दिया है लेकिन कागज पर 18% GST लागू किया गया है। इससे दुकानदार माल खरीदते समय 18% GST देते हैं लेकिन ग्राहक को बेचते समय टैक्स नहीं लगता, जिससे इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिल पा रहा है। परिणामस्वरूप नोटबुक और कॉपियों के दाम बढ़ गए हैं। पहले नोटबुक, एक्सरसाइज बुक, नक्शे और ड्राइंग सामग्री पर 12% GST लगता था, जिसे घटाकर शून्य कर दिया गया, जबकि कागज पर GST 18% कर दिया गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित