Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय

Green Crackers: इस दीवाली पटाखे चलाने के लिए SC ने जारी किए सख्त नियम, रुल फॉलो न करने पर होगा ये कड़ा एक्शन

16 अक्टूबर, 2025 08:19 PM

Delhi-NCR में इस साल दीपावली का त्योहार ग्रीन पटाखों के साथ मनाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 'परीक्षण के आधार पर' ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति दे दी है, लेकिन इसके लिए बेहद सख्त नियम और दिशानिर्देश तय किए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

केवल QR कोड वाले ग्रीन पटाखे

एक समाचार एजेंसी के अनुसार दिल्ली पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियां यह सुनिश्चित करेंगी कि केवल NEERI और PESO द्वारा अनुमोदित QR Code वाले ग्रीन पटाखे ही फोड़े जाएं। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने स्पष्ट किया है कि जिन पटाखों पर क्यूआर कोड नहीं होगा, उन्हें जब्त कर लिया जाएगा और उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे।

पटाखों की बिक्री और जलाने का समय तय

अनुमति

नियम और दिशानिर्देश

बिक्री की अनुमति

ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस केवल 18 से 20 अक्टूबर तक ही मान्य होंगे।

पटाखे जलाने का समय

दिवाली के दो दिन यानी 19 और 20 अक्टूबर को, केवल सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी।

पटाखे का प्रकार

NEERI द्वारा अनुमोदित 'ग्रीन पटाखे' जिनकी उत्सर्जन क्षमता (कण और गैस) 30% कम होती है, उन्हें ही खरीदने या इस्तेमाल करने की अनुमति है।

लाइसेंस

केवल नवीनीकृत या अस्थायी रूप से मान्य लाइसेंस वाले लगभग 140 पीईएसओ प्रमाणित खुदरा विक्रेताओं को ही दिल्ली में पटाखे बेचने की अनुमति मिलेगी।

ये पटाखे रहेंगे Ban

  • पारंपरिक पटाखे (उच्च उत्सर्जन वाले), बेरियम और सीरीज़ वाले पटाखे या 'लड़ी' वाले पटाखों पर बैन है।

  • अनुमति वाले समय के बाद पटाखे फोड़ना सख्त मना है।

  • गैर-प्रमाणित पटाखे बेचने वाली दुकानों का लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।

  • दिल्ली-एनसीआर के बाहर से खरीदे गए पटाखों की अनुमति नहीं होगी।

  • अमेज़न, फ्लिपकार्ट या किसी अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन खरीदे गए पटाखों की अनुमति नहीं है।

  • बिना लाइसेंस के सड़क किनारे पटाखों की बिक्री की अनुमति नहीं है।

उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों की संयुक्त टीमें तैनात रहेंगी।

  • दिल्ली पुलिस Foot Patrol करेगी।

  • पीईएसओ को विभिन्न बिक्री केंद्रों की अचानक चैकिंग और नमूना परीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

  • अवैध स्टॉक को ज़ब्त किया जाएगा और उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

  • दिवाली के बाद, खुदरा विक्रेताओं को बिना बिके स्टॉक को वापस करने या सुरक्षित रूप से निपटाने के लिए केवल दो दिन का समय दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी